{"_id":"635647ef957fd773e57f6310","slug":"pm-modi-in-kargil-emotional-meeting-with-army-officer-major-amit-after-21-years-on-diwali-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pm Modi in Kargil: जब 21 साल बाद PM मोदी से मिले मेजर अमित, यादगार लम्हों की तस्वीर की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pm Modi in Kargil: जब 21 साल बाद PM मोदी से मिले मेजर अमित, यादगार लम्हों की तस्वीर की भेंट
Mon, 24 Oct 2022 01:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, लेह
पीटीआई, लेह
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:39 PM IST
सार
मेजर अमित ने गुजरात के बलाचड़ी में सैनिक स्कूल में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर में राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालने के तुरंत बाद स्कूल का दौरा किया था। 21 साल बाद कारगिल में फिर से मेजर अमित ने पीएम मोदी से मिले।
विज्ञापन
PM Modi in Kargil
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारगिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों संग दिवाली मनाने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने वीर जवानों के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष लगाए। उन्होंने सीमा प्रहरियों प्रेरणा से भरपूर कविता भी सुनाई और संबोधन से उनमें जोश भरा। वहीं, इस दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब मेजर अमित ने प्रधानमंत्री मोदी को एक तस्वीर भेंट की।
विज्ञापन
तस्वीर में अमित और एक अन्य छात्र पीएम मोदी से ढाल लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो 2001 की है। उस समय नरेंद्र मोदी सैनिक स्कूल बालाचडी के दौरे पर पहुंचे थे। तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे और अमित बालाचडी स्कूल के छात्र थे। तब उन्हें पीएम मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका मिला था। और आज 21 साल बाद फिर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलने का अवसर मिला है। लेकिन अब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और अमित अब भारतीय सेना में मेजर बन चुके हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मेजर अमित ने गुजरात के बलाचाडी में सैनिक स्कूल में मोदी से मुलाकात की थी। नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर में राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालने के तुरंत बाद स्कूल का दौरा किया था। एक अधिकारी ने कहा, 'आज वे फिर से कारगिल में मिले और यह बहुत भावनात्मक मुलाकात थी।'
विज्ञापन
Kargil: 'युद्ध को अंतिम विकल्प मानते हैं, पर सामर्थ्य के बिना शांति संभव नहीं', जवानों से बोले PM मोदी