फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm modi agree on bjp and pdp alliance

JK: भाजपा-पीडीपी गठबंधन पर मोदी की मुहर

Mon, 02 Feb 2015 10:13 AM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
pm modi agree on bjp and pdp alliance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर मुहर लगा दी है। मोदी की हरी झंडी के बाद दोनों दलों में औपचारिक बातचीत जल्द शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


गठबंधन के तमाम पेच सुलझ जाने के बाद पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद  सर्दियों की छुट्टी बिताने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। मुफ्ती हर साल सर्दियों में एक सप्ताह के लिए मुंबई जाते हैं। इस बार सरकार गठन पर चल रही अनौपचारिक बातचीत के कारण मुफ्ती की छुट्टियां देर से शुरू हुईं हैं।
विज्ञापन


भावी गठबंधन सरकार के लिए भाजपा महासचिव राम माधव और पीडीपी नेता डॉ. हसीब द्राबू ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद अनौपचारिक वार्ता में मार्गदर्शक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह और मुफ्ती ने गतिरोध समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। न्यूनतम साझा कार्यक्रम में विवादास्पद मुद्दों के लिए कोई जगह नहीं है। अनुच्छेद 370 पर भाजपा का दृष्टिकोण पीडीपी के ठीक उलट रहा है।


हालांकि, कश्मीर में वोट बैंक की तलाश के क्रम में भाजपा ने चुनाव के दौरान भी इस मुद्दे पर खामोशी ही कायम रखी थी लेकिन, अब इस चुप्पी की झलक दस्तावेजों में भी दिखेगी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति दे दी है।

न्यूनतम साझा कार्यक्रम में अफस्पा का भी जिक्र नहीं होगा

pm modi agree on bjp and pdp alliance
न्यूनतम साझा कार्यक्रम में अफस्पा का भी जिक्र नहीं होगा। हालांकि, पीडीपी अफस्पा की वापसी के स्टैंड पर कायम रहेगी। यूपीए सरकार ने अफस्पा की लंबे अंतराल में क्षेत्रवार वापसी की नीति अपनाई थी, लेकिन, उसे धरातल पर नहीं उतारा गया।

श्रीनगर से सेना के कुछ बंकर जरूर हटाए गए थे। लेकिन, आतंकी घटनाएं बढ़ने पर फिर से नए बंकर बन गए। लिहाजा, इस बार भी अफस्पा का मुद्दा सेना और सुरक्षा बलों की जरूरतों के हवाले छोड़ा जा रहा है। पीडीपी का स्टैंड है कि रियासत को फौजी कानून के हिसाब से नहीं चलाया जाना चाहिए।

इन मुद्दों को दरकिनार कर संतुलित विकास को न्यूनतम साझा कार्यक्रम का आधार बनाया गया है। टेबल पर अधिकृत बातचीत दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद ही शुरू होने की संभावना है। मुफ्ती मोहम्मद सात फरवरी के बाद ही छुट्टियां बिताकर मुंबई से लौटेंगे। इस बीच, भाजपा के राम माधव और पीडीपी के डॉ. द्राबू में लगातार संपर्क बना हुआ है।

महबूबा ने संभाली राज्यसभा चुनाव की कमान

pm modi agree on bjp and pdp alliance

मुफ्ती के मुंबई जाने के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राज्यसभा चुनाव की कमान संभाल ली है। भाजपा की ओर से राम माधव इस मोर्चे को संभाल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को विधायकों से संपर्क के लिए तैनात किया गया है।

पीडीपी और भाजपा गठबंधन ने संयुक्त रणनीति के तहत कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। महबूबा के साथ डिनर में पीडीपी विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायक बकीर रिजवी भी शामिल हुए।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खेमे को झटका लगा है और आजाद का वोट बैंक खिसका है। विधायक हकीम यासीन और इंजीनियर रशीद का झुकाव भी पीडीपी की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed