फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pitching for re-opening of cinemas in kashmir uncalled for: geelani

गिलानी ने सलमान खान की नसीहत को नकारा

Tue, 19 May 2015 04:30 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
pitching for re-opening of cinemas in kashmir uncalled for: geelani

अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने बालीवुड स्टार सलमान खान की उन नसीहतों को सिरे से नकार दिया, जिसमें उन्होंने घाटी में फिर से सिनेमा हाल खोलने की बात कही थी।

विज्ञापन


सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाली हुर्रियत कांफ्रेंस ने कहा कि आपदा से व्याकुल धरती के लोग दुख को कम करने में जुटे हैं और ऐसे में सिनेमा हाल खोलने का मुद्दा कोई महत्व नहीं रखता।
विज्ञापन


हुर्रियत के प्रवक्ता एयाज अकबर ने कहा कि कश्मीर का प्रत्येक नागरिक पिछले दो दशकों से उत्पीड़न का शिकार है। लोग उत्पीड़न दूर करने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में सिनेमा हाल खोलने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालीवुड के लोग अपने फायदे की लिए आते हैं

pitching for re-opening of cinemas in kashmir uncalled for: geelani

सरकार सिनेमा हाल खोलने जैसे गैर गंभीर विषयों की बजाय गंभीर मानवीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे। जो समय की जरूरत है। सलमान द्वारा कश्मीर की बजाय देश का ब्रांड एंबेसडर बनने की बात भी अलगाववादियों के गले नहीं उतर रही।

इसी कारण सलमान को अलगाववादियों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बालीवुड के लोग अपने फायदे की लिए यह सब बातें करते हैं, जबकि उन्हें जमीनी हकीकत नहीं पता है। उन्हें पहले यहां के लोगों के दुख-दर्द को समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed