फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pin Drop Silence in Congress And other Opposition Political Parties Offices

Jammu News: विपक्षी पार्टी कार्यालयों के बाहर सन्नाटा, भाजपा पार्टी मुख्यालय में मना जश्न

विज्ञापन
Pin Drop Silence in Congress And other Opposition Political Parties Offices
- बसपा कार्यालय सतवारी, कांग्रेस कार्यालय रेजीडेंसी रोड, एकम दल कार्यालय गांधी नगर में रही खामोशी
विज्ञापन

- विपक्षी नेताओं के घर से भी कार्यकर्ताओं ने किया किनारा, सुबह सब नेता मतगणना केंद्रों का दौरा करने में रहे व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संसदीय चुनाव का परिणाम आने पर विपक्षी पार्टी कार्यालयों और नेताओं के घरों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में जश्न मनाया गया। भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर ने सुबह मतगणना केंद्रों का दौरा किया।
दोपहर तक कार्यकर्ता से वह जानकारियां लेने में व्यस्त रहे। दोपहर तक उनके घर में भी कार्यकर्ताओं की आवाजाही नहीं हुई। सायं तीन बजे नतीजे आने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ डोगरा चौक स्थित पंडित प्रेम नाथ डोगरा की प्रतिमा को नमन किया। इसके बाद महाराजा हरि सिंह पार्क में महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा को हार पहनाकर पार्टी कार्यालय त्रिकुटा नगर आ गए और जीत का जश्न मनाया। इसके बाद उनके घर बधाई देने के लिए कार्यकर्ता पहुंचते रहे। वहीं, सुबह जीत की आस लिए विपक्षी नेता मतगणना केंद्रों का दौरा करने में व्यस्त रहे और जानकारियां जुटाते रहे। मगर दोपहर तक नतीजे उनके पक्ष में न होने पर वे मतगणना केंद्रों से गायब होने शुरू हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी रमन भल्ला का त्रिकुटा नगर स्थित आवास के बाहर सड़क सुनसान रही। इसी तरह बसपा प्रत्याशी जगदीश वर्मा विजयपुर स्थित आवास से सुबह सात बजे कार्यकर्ताओं के साथ निकले। इसके बाद घर में परिजनों के साथ ही रहे।
विज्ञापन

वहीं, बसपा कार्यालय सतवारी में दोपहर 12 बजे तक कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आया। चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यालय सड़क और पार्क सुनसान रहा। इसी तरह कांग्रेस कार्यालय रेजीडेंसी रोड के बाहर भी पार्टी कार्यकर्ता नहीं दिखे। तमाम कार्यकर्ता मतगणना परिणाम में व्यस्त रहे। इसी तरह एकम सनातन भारत दल के गांधी नगर स्थित कार्यालय परिसर में कार्यकर्ता नहीं थे। जैसे-जैसे परिणाम आते गए वैसे-वैसे प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में मायूसी छाने लगी। दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों ने फोन उठाने भी बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed