{"_id":"6339e3f71fb625645b471069","slug":"picture-of-the-changing-jammu-and-kashmir-will-be-seen-in-the-tableau-of-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic day: गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखेगी बदलते जम्मू-कश्मीर की तस्वीर, कलाकारों से मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic day: गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखेगी बदलते जम्मू-कश्मीर की तस्वीर, कलाकारों से मांगे प्रस्ताव
Mon, 03 Oct 2022 02:11 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:11 AM IST
सार
गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर इस बार बदलते हुए जम्मू-कश्मीर की तस्वीर पूरी दूनिया देखेगी। जम्मू-कश्मीर सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली प्रदेश की झांकी पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
राजपथ पर दिखेगी जम्मू कश्मीर की झांकी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर इस बार बदलते हुए जम्मू-कश्मीर की तस्वीर पूरी दूनिया देखेगी। जम्मू-कश्मीर सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली प्रदेश की झांकी पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बार झांकी खास होगी। इसमें बदलते जम्मू-कश्मीर के साथ प्रदेश में ढांचागत विकास, डिजिटल परिवर्तन, चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर कला सांस्कृतिक और भाषा अकादमी ने झांकी तैयार करने वाले इच्छुक कलाकार और डिजाइनर से बदलते जम्मू कश्मीर विषय पर ड्राइंग, स्केच 10 अक्तूबर तक जम्मू और श्रीनगर में अकादमी कार्यालय में जमा करवाने को कहा है। गणतंत्र दिवस से 3 महीने पहले ही तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
2022 की झांकी में माता वैष्णो देवी भवन और राष्ट्र स्तरीय संस्थानों को शामिल कर प्रदेश में हो रहे बदलाव को बयां किया गया था। इसमें गांव की ओर कार्यक्रम को दर्शाया गया था। जम्मू-कश्मीर की झांकी को तीसरा स्थान मिला था। इस झांकी को प्रसिद्ध कलाकार वीर मुंशी ने तैयार किया था।
विज्ञापन
बता दें कि 2021 में जम्मू-कश्मीर की झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में स्थान नहीं मिला था। ऐसे में इस बार देखना होगा कि झांकी तैयार करने की जिम्मेवारी किसे मिलती है।