{"_id":"648786e36ebecabdca0221fb","slug":"physical-education-department-beat-mca-by-120-runs-jammu-news-c-10-jam1008-138735-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शारीरिक शिक्षा विभाग ने एमसीए को 120 रनों से हराया \n (फोटो)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शारीरिक शिक्षा विभाग ने एमसीए को 120 रनों से हराया (फोटो)
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री-लीग मुकाबलों में सोमवार को शारीरिक शिक्षा विभाग और एसएचटीएम ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया। सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में तीन मुकाबले खेले जाने थे, लेकिन गणित और ऊर्दू विभाग के बीच खेला जाने वाला मुकाबला हंगामे के कारण रद्द हो गया। बाकी दो मुकाबले समयानुसार खेले गए। दूसरा मुकाबला शारीरिक शिक्षा विभाग और एमसीए के बीच खेला गया। शारीरिक शिक्षा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अंकुश की शानदार 79 रनों की बदौलत शारीरिक शिक्षा विभाग ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट खोकर 174 रन बनाए। अंकुश ने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं, कासिफ ने 39 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रनों की पारी खेली। एमसीए की ओर से शरद ने दो और आशीष ने एक विकेट लिए।
जीत के लिए 175 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी एमसीए विभाग की टीम 12 ओवर में ही मात्र 54 रनों पर सिमट गई। एमसीए को 120 रनों से हार का सामना करना पड़ा। एमसीए की ओर से वबुक ने 18 और दीपांशु ने 12 रनों की पारी खेली। शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से साजिद और अंकुश ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि शोएब ने दो और स्नेहल ने एक विकेट लिए।
अंतिम मैच लॉ विभाग और एसटीएम विभाग के बीच खेला गया, जिसमें लॉ विभाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएचटीएम विभाग की टीम ने अनिरूद्ध की शानदार 83 रनों की पारी के बदौलत निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 146 रन बनाए। अनिरूद्ध ने अपनी पारी में छह चौके और सात छक्के लगाए। सौरव ने भी 36 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
जीत के लिए 147 रनों का पीछा करने उतरी लॉ विभाग की टीम सात विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी और मैच 13 रनों से हार गई। लॉ विभाग के लिए श्रेय ने 29, साहिल ने 21 और मनु ने 15 रन बनाए। वही, एसएचटीएम के लिए राहुल ने तीन और संदीप ने दो विकेट झटके।