फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Physical education and MCA department won cricket matches

Jammu News: शारीरिक शिक्षा और एमसीए विभाग ने जीते क्रिकेट के मुकाबले

विज्ञापन
Physical education and MCA department won cricket matches
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में जारी अंतर विभागीय पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में शारीरिक शिक्षा विभाग और एमसीए विभाग ने अपने-अपने मुकाबले जीते। जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में यह मुकाबले खेले गए। भीषण गर्मी होने के बावजूद खेल के प्रति खिलाड़ियों को समर्पण देखते ही बना। खिलाड़ियों ने न सिर्फ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि खेल गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला शारीरिक शिक्षा विभाग और फिजिक्स विभाग के बीच हुआ। इसमें शारीरिक शिक्षा विभाग ने 10 विकेट से जीत हासिल की। फिजिक्स विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में नौ विकट पर 65 रन बनाए। आमिर ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में सैंडी ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग ने 5.1 ओवर में 66 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। अंकुश ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली। दूसरे मुकाबले में एमसीए और समाजशास्त्र विभाग के बीच हुआ। एमसीए ने पांच विकेट से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजशास्त्र विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में नौ विकट पर 108 रन बनाए। इसके जवाब एमसीए ने 9.5 ओवर में पांच विकट पर 109 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मारुतवान ने 44 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed