फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   phdcci, meeting

Jammu News: पीएचडीसीसीआई जम्मू चैप्टर ने आगामी वर्ष के लिए नियोजित पहल पर दी जानकारी

विज्ञापन
phdcci, meeting
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वर्ष 2023-24 के लिए पीएचडीसीसीआई जम्मू चैप्टर की कार्यकारी समिति की बैठक अध्यक्ष राहुल सहाय की अध्यक्षता में हुई। सहाय ने कार्यकारी समिति के सदस्यों का स्वागत किया और कौशल विकास, युवा उद्यमियों को सलाह देने और उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ पीएचडी चैंबर के विषय और दृष्टिकोण पर जानकारी दी। नवनियुक्त सह अध्यक्ष आशीष जैन और राज दुआ का परिचय करवाया गया। इसके अतिरिक्त दो विशेषज्ञ समितियां गठित की गईं। इसमें अरुष महाजन के नेतृत्व कीआईटी समिति और शांतनु गुप्ता की अध्यक्षता की कानून एवं कराधान समिति शामिल है। सहाय ने सदस्यों को 2023 में अब तक की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और आगामी वर्ष के लिए नियोजित पहल की सूची साझा की। सभी सदस्यों से जम्मू में आयोजित होने वाले बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में समर्थन देने का आग्रह किया।

कार्यकारी सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इनमें नई इकाई स्थापना में बुनियादी ढांचे की कमी से लेकर औद्योगिक उद्देश्यों के लिए भूमि और बिजली से संबंधित चुनौतियां शामिल थीं। स्टार्टअप के लिए सरकार की ओर से अपर्याप्त समर्थन, स्थानीय निवेशकों की आवश्यकता, बैंकों से वित्त पोषण की चुनौतियां और स्थानीय रोल मॉडल की अनुपस्थिति के बारे में चिंताओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद जम्मू के उद्योग एवं वाणिज्य के नवनियुक्त निदेशक अरुण मन्हास के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हुई। सहाय ने मन्हास को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed