फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   phd degree award function in Jammu University

सितंबर के अंत में दूसरा दीक्षांत समारोह

Mon, 11 Aug 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 11 Aug 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
phd degree award function in Jammu University

सितंबर महीने के आखिरी दिनों में जम्मू विश्वविद्यालय में दूसरा दीक्षांत समारोह भी आयोजित हो सकता है। पहली तारीख को जम्मू विश्वविद्यालय में होने वाले 14वें दीक्षांत समारोह में जिन बच्चों को डिग्रियां नहीं मिलेंगी, उनके लिए दूसरे दीक्षांत समारोह को आयोजित करने के लिये जेयू प्रबंधन विचार कर रहा है।

विज्ञापन


14वें दीक्षांत समारोह में वर्ष 2103 में पीएचडी करने वाले और 2011-12 के मेरिट में आने वाले छात्रों को ही शामिल किया गया है। ऐसे में बाकी के छात्रों की नाराजगी दूर करने के लिए यह विचार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 के बाद जेयू में इस वर्ष 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बीच जो बच्चे पीएचडी कर चुके हैं या मेरिट पर रहे हैं, उनके द्वारा उपकुलपति से मांग की गई थी कि पहली सितंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह के बाद उनके लिए भी दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाए। दूसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा बच्चों को मेडल और डिग्रियां दी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed