फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PG seats vacant in many departments of Central University of Jammu registration starts again

CU Jammu: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कई विभागों में पीजी की सीटें खाली, दोबारा पंजीकरण शुरू

Thu, 27 Oct 2022 03:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 27 Oct 2022 03:19 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में कई विभागों में पीजी की सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए विभागों में दोबारा से 30 अक्तूबर तक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
PG seats vacant in many departments of Central University of Jammu registration starts again
Central University of Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में कई विभागों में पीजी की सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए विभागों में दोबारा से 30 अक्तूबर तक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। सीयूईटी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी पंजीकरण करवा सकते हैं। जानकारी के अनुसार अर्थ शास्त्र विभाग, एमबीए पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन विभाग, एमबीए मार्केटिंग मैनेजमेंट विभाग, इंग्लिश, समाज कार्य विभाग, लोक नीति और लोक प्रशासन विभाग, जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग, राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन, हिंदी, सामग्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, शिक्षा विभाग, कंप्यूटर साइंस और गणित विभाग में 25 फीसदी सीटें खाली पड़ीं हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा एमबीए एग्जिक्यूटिव, पीजी डिप्लोमा योग और पीजी डिप्लोमा अनुवाद में भी सीटें खाली हैं। निर्धारित तिथि तक योग्य अभ्यर्थी पंजीकरण करवा सकते हैं। एक या दो नवंबर को मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। जिन विभागों में सीटें खाली पड़ी हैं, उसी के मुताबिक अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए ईमेल भेजा जाएगा। दिशानिर्देश के अनुसार अभ्यर्थी दाखिला शुल्क जमा करवा सकेंगे। ओपन काउंसलिंग की भी संभावना है, जो अभ्यर्थी सीयूईटी की परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें भी बाद में दाखिले का मौका मिल सकता है। इस बारे में भी विश्वविद्यालय विचार-विमर्श करेगा। 
विज्ञापन


एक नवंबर से शुरू होंगी यूजी की कक्षाएं

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सूरम सिंह ने कहा कि स्नातक पहले सेमेस्टर के दाखिले पूरे हो चुके हैं। लेकिन अभी स्पोर्ट्स, माइग्रेेंट और चाइल्ड ऑफ हेल्थ आदि आरक्षित कोटे की कुछ सीटें खाली हैं। इनको भरने के लिए 31 अक्तूबर तक पंजीकरण करवाए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एक नंवबर से स्नातक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉस्ट जम्मू में यूजी काउंसलिंग एक नवंबर से 

शेर-ए कश्मीर एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नॉलोजी (स्कॉस्ट) जम्मू में एक नंवबर से स्नातक में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। पहले दिन ही सभी वर्गों की सूची जारी कर दी जाएगी। काउंसलिंग के पहले दिन 74.75 से 66.75 फीसदी अंक हासिल करने वाले 137 से 168 रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो नवंबर को 169 लेकर 186 रैंक वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। इन अभ्यर्थियों के 66.5 से 61.75 फीसदी अंक हैं। 

वहीं, एनआरआई, एमआरआईएस प्रसारित 51 से 140 तक रैंक के अभ्यर्थियों की भी सूची इसी दिन जारी होगी, जिन्होंने 50.75 से 8.75 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। निर्धारित समय सुबह दस बजे अभ्यर्थियों को बाबा जित्तो सभागार में रिपोर्ट करनी होगी। 11 बजे से काउंसलिंग शुरू होगी। विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज भी लाने होंगे। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए एक हजार रुपये फीस ऑनलाइन मोड से जमा करवानी होगी। किसी कारण से जो अभ्यर्थी पहली काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें दूसरी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 1500 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा। इसके बाद वे काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की साइट पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed