फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PG in Journalism and Philosophy from this session in Jammu University

जम्मू-कश्मीर: जम्मू विश्वविद्यालय में इस सत्र से पत्रकारिता और दर्शनशास्त्र में करें पीजी 

Wed, 10 Nov 2021 09:41 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 09:41 PM IST
सार

जम्मू विश्वविद्यालय में इस सत्र से पत्रकारिता और दर्शनशास्त्र में पीजी प्रोग्राम शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय को पहली बार दो नए विभाग शुरू करने की मंजूरी मिली है। डीन अकेडमिक अफेयर्स ने बताया कि दोनों विषयों में 25-25 सीटें रखी गई हैं। 
 

विज्ञापन
PG in Journalism and Philosophy from this session in Jammu University
University of Jammu - फोटो : File Photo

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय में इस सत्र से पत्रकारिता और दर्शनशास्त्र में पीजी प्रोग्राम शुरू होंगे। विश्वविद्यालय को पहली बार दो नए विभाग शुरू करने की मंजूरी मिली है। विश्वविद्यालय की डीन अकेडमिक अफेयर्स ने बताया कि दोनों विषयों में 25-25 सीटें रखी गई हैं। यूजी मेरिट के आधार पर बाकी विषयों की तरह इन विषयों में भी छात्रों को दाखिला मिलेगा। इससे पहले केंद्रीय विवि जम्मू और कश्मीर विवि में ही सिर्फ पत्रकारिता की पढ़ाई करवाई जाती थी। जम्मू विवि में कोई प्रावधान नहीं था, लेकिन नई शिक्षा नीति में बदलाव से ही विवि में नए कोर्स शुरू करने का मौका मिला है।

विज्ञापन


जेयू में आए सुनील सिंह, मोहित कुमार, रबिंद्र सिंह और शाहनवाज ने बताया कि उन्होंने पत्रकारिता में दाखिले के लिए आवेदन किया है। स्नातक में उनके अंक 60 फीसदी से ज्यादा हैं। सीट मिली तो पत्रकारिता में ही परास्नातक करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पीजी जर्नलिज्म कोर्स के साथ सर्टिफिकेट और डिप्लोमा भी शुरू करने की जरूरत है।  
विज्ञापन


539 से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
विवि की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीजी कोर्स में दाखिले के लिए अभी तक 539 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। 493 से अधिक छात्रों ने आवेदन शुल्क जमा करवा दिया है। बताया गया है कि जिन छात्रों ने प्रवेश के लिए सिर्फ पंजीकरण करवाया है। बिना शुल्क जमा करवाए उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 15 नवंबर आवेदन की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 तक 130 रुपये लेट फीस देकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद मेरिट में आने वाले छात्रों को दाखिले के लिए एसएमएस या इमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा, लेकिन अधिसूचना में दी गई सभी औपचारिकताएं अभ्यर्थियों को पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed