{"_id":"dfac0c5b823c8e21f3db91e9350e7be5","slug":"pg-entrance-notification-next-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी एंट्रेंस की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी एंट्रेंस की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों में पीजी कोर्स के लिए करवाये जाने वाले एंट्रेंस परीक्षा के लिए विवि प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
एंट्रेंस परीक्षा के लिए इस माह के दूसरे सप्ताह तक अधिसूचना जारी की जा सकती है। फार्म और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में विवि की वेबसाइट पर जानकारी डाली जाएगी।
विज्ञापन
अकेडिमक अफेयर्स की डीन प्रो. नीलम सर्राफ ने बताया कि पीजी कोर्स के स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए दूसरे सप्ताह में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
इस बार विभिन्न विषयों के आधार पर एंट्रेंस परीक्षा नहीं होगी, बल्कि एक ही दिन रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के आधार पर परीक्षा होगी।
प्रो. सर्राफ ने बताया कि ग्रेजुएशन की ओवरआल मेरिट और एंट्रेंस की मेरिट के आधार पर पीजी कोर्स के लिए चयन किया जाएगा। इस तरह की स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिये होनहार विद्यार्थियों को आसानी से दाखिला मिल पाएगा।
विज्ञापन