{"_id":"667b6ced9188eeec5e0f4fe6","slug":"peoples-worried-water-crisis-due-to-power-cut-jammu-news-c-10-jam1006-388397-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में दोपहर से रात तक लगे बिजली कट, पानी को भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में दोपहर से रात तक लगे बिजली कट, पानी को भी तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सुंजवां, बठिंडी और भगवती नगर में टैंकरों से मुहैया कराया गया पानी
- ग्रेटर कैलाश, त्रिकुटा नगर, सैनिक कालोनी में 25 मिनट और बेलीचराना, राजपुरा चुंगी, जानीपुर इलाकों में 35 मिनट पानी आया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। बिजली कट लगने का सिलसिला दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। हालत यह रही कि आधे से पौना घंटे के कट लगते रहे। बिजली कटौती का असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ा। सुजवां, बठिंडी और भगवती नगर में टैंकरों से पानी मुहैया करवाया गया।
सुंजवां, बठिंडी, बस स्टैंड, कृष्णा नगर सहित भगवती नगर में बिजली कटौती के साथ पूरा दिन जल संकट रहा। पानी न आने से लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई। ग्रेटर कैलाश, त्रिकुटा नगर, सैनिक कालोनी में 25 मिनट और बेलीचराना, राजपुरा चुंगी, जानीपुर इलाकों में 35 मिनट पानी की आपूर्ति हुई। बिजली कारपोरेशन के अनुसार लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं, जिसके चलते बिजली कटौती करनी पड़ रही है।
बिजली कटौती से जलशक्ति विभाग के ओवरहेड टैंक से लेकर पंप हाउसों में मोटरें बंद हो गईं। पानी स्टोरेज टैंकों में हालत यह है कि 18 घंटे की जगह 12 घंटे ही मोटरें चल रही हैं। इस कारण शहर में पेयजल किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। सुंजवां और बठिंडी के अलावा भगवती नगर में टैंकरों के माध्यम से भी पानी मुहैया करवाया गया।
विज्ञापन
कोट
बिजली कटौती के कारण समस्या आ रही है। मोटरें बंद हो रही हैं। पानी किल्लत वाले इलाकों में पानी मुहैया करवाया जा रहा है।
- अनिल गुप्ता, एक्सइएन, जलशक्ति विभाग
बिजली की समस्या लोड बढ़ने के कारण आ रही है। तापमान सामान्य होने पर समस्या का निदान होगा। जहां तकनीकी खराबी आ रही है, उसे ठीक किया जा रहा है।
- अवनीत गुप्ता, एक्सइएन, बिजली कारपोरेशन