{"_id":"5946c7744f1c1b2d7c8b4769","slug":"people-shifted-in-camps-due-to-cfv-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की गोलाबारी के बाद राहत कैंपों की शरण लेने को मजबूर हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की गोलाबारी के बाद राहत कैंपों की शरण लेने को मजबूर हुए ग्रामीण
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान एलओसी पर कर रहा है सीजफायर का उल्लंघन
- फोटो : डेमो फोटो
पाक सैनिकों द्वारा बार-बार गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन करने से नौशेरा सेक्टर में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अब हालत यह है कि नौशेरा में लोग अपने ही घरों में नहीं रहना चाहते हैं। पिछले एक हफ्ते में जिला प्रशासन द्वारा बनाए राहत शिविरों में विस्थापितों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
गोलाबारी से सहमे एलओसी के सरया, खंबा, अनवास भंडार, भवानी आदि गांवों से 839 परिवारों ने राहत शिविरों में पनाह ली है, जिनकी कुल संख्या 3361 है, जिनमें 1053 पुरुष, 1049 महिलाएं और 1259 बच्चे शामिल हैं। एलओसी के लाम, लरोका, पुखरानी जैसे क्षेत्र गोलाबारी से प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
नौशेरा के एसडीएम हरबंस लाल और तहसीलदार रियाज हुसैन, बीडीओ नौशेरा, बीडीओ किला दरहाल पांच कैंपों में लोगों को सुविधा मुहैया कराने में जुटे हैं। राजोरी के डिप्टी कमिश्नर डा. शाहिद इकबाल चौधरी नौशेरा के मंजाकोट क्षेत्र में दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए बंकर बनाने का कार्य शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन