फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest for land

Jammu News: चिनाब से भूमि कटाव पर प्रशासन सतर्क, इंद्री गांव में तटबंध का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 06 Jul 2024 06:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 06 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
people protest for land
भूमि कटाव ने बढ़ाई किसानों की चिंता, बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। चिनाब से भूमि कटाव के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। भूमि कटाव के बाद इलाके का दौरा कर डीसी सचिन कुमार वैश्य ने शुक्रवार को इंद्री गांव में तटबंध बनाने का काम शुरू करवा दिया है।

गौरतलब है कि चिनाब दरिया ने इस बार 10 कनाल उपजाऊ भूमि को चपेट में ले लिया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की अनदेखी के खिलाफ स्थानीय लोगों में रोष है। इससे चिनाब के साथ सटे गांव कोटगढ़ी, बोमाल, चक्क सिकंदरा, देवीपुर, मुठ्ठी, मैरा, इंद्री पतन, गरखाल, दानपुर, दतियाल, हमीरपुर के लोगों में भूमि का डर है। वहीं, पिछले दिनों इंद्री गांव में चिनाब का जलस्तर बढ़ने से ज्यौड़ियां क्षेत्र का इकलौता श्मशानघाट बह गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों के लगातार विरोध के चलते जिला उपायुक्त जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने मौके पर पहुंचकर विभागों को आपातकालीन स्थिति में जरूरी कदम उठाने के दिशानिर्देश दिए थे। डीसी के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग ने चिनाब दरिया के तटबंध बनाने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डीसी की कार्रवाई से मिली थोड़ी राहत : रोकी महाजन

स्थानीय रोकी महाजन ने कहा कि डीसी जम्मू की कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग इसके लिए डीसी जम्मू के आभारी हैं। मगर मनरेगा व बाढ़ नियंत्रण विभाग के तहत 10 लाख रुपए की राशि से होने वाला कार्य आने वाली बरसात में बाढ़ के लिए नाकाफी है। लोगों की मांग है कि बाढ़ नियंत्रण विभाग इंद्री गांव के लिए 1.85 करोड़ की डीपीआर को जल्द मंजूर कर उसके फंड्स जारी करे, ताकि गांव में तटबंध बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह महीने से काट रहे बाढ़ नियंत्रण विभाग के चक्कर, नहीं हो रही सुनवाई : पूर्ण सिंह मन्हास

पूर्ण सिंह मन्हास ने क्षेत्र में हो रहे नुकसान के लिए विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने से विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी और अब जब पानी लोगों के घरों में घुसने वाला है तब विभाग जागा है। वह भी डीसी जम्मू के हस्तक्षेप पर। उन्होंने बताया कि 2016 के बाद से बाढ़ नियंत्रण विभाग ने दरिया के बढ़ते जलस्तर से लोगों को बचाने के लिए कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मौजूदा सांसद जुगल किशोर शर्मा पर क्षेत्र की अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से सांसद ने दरिया किनारे रहने वाले लोगों का हाल तक नहीं पूछा है। उन्होंने उपराज्यपाल से चिनाब पर तटबंध बनाने की गुहार लगाई। इस मौके पर अशोक कुमार, सुभाष सिंह, अविनाश भगत, मदन सिंह, ओम प्रकाश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed