{"_id":"668f328570be9d3b050c1567","slug":"people-protest-against-electricity-bill-rspura-news-c-10-1-jmu1038-397497-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली बिल बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली बिल बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन
Thu, 11 Jul 2024 06:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने विभाग से की बढ़े हुए बिजली के बिल वापस लेने की मांग
आरएस पुरा-जम्मू सड़क बंद कर राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ बुधवार को मीरां साहिब के लोगों ने विभाग के उप जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद जिन लोगों का पहले 1,000 रुपए बिल आता था, अब उन्हें 2 से 3,000 रुपए तक बिल देना पड़ रहा है। इससे लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, दूसरी तरफ बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। प्रदर्शनकारी विनोद कुमार ने बताया कि बिजली विभाग मनमानी कर लोगों को महंगे बिजली के बिल भेज रहा है।
गृहिणी आशा देवी ने कहा कि पहले उसके घर का बिल प्रति माह 800 रुपए आता था, लेकिन इस बार 3000 रुपये से अधिक का बिल आया है। उन्होंने कहा कि उनके घर में न एसी है और न ही कूलर। केवल दो पंखे का बिल 3,000 रुपये से अधिक आना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद भी बिजली बिल बढ़कर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ओम प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों से बात करने पर कोई भी जवाब नहीं मिलता। प्रशासन के नकारात्मक रवैए के चलते आम लोगों को ही नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर के नाम पर की जा रही धांधली को बंद कर बिजली के बढ़े हुए बिल तुरंत वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शन में शामिल विजय कुमार शर्मा, दीपक कुमार और राधा शर्मा ने कहा कि अगर बिजली विभाग ने बिलों में की बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया तो आरएस पुरा-जम्मू सड़क बंद कर राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
फोटो कैप्शन
मीरां साहिब में बिजली विभाग के उपजिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद