फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people out to protest in pampore

पांपोर: भीड़ में शामिल होकर हमला करने आए थे आतंकी

Tue, 23 Feb 2016 11:22 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
people out to protest in pampore

पांपोर में सोमवार को मुठभेड़ वाली जगह से कुछ दूरी पर आसपास क्षेत्रों के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। मुठभेड़ स्थल से कुछ दूरी पर हो रहे प्रदर्शनों के बीच से आतंकियों द्वारा सेना पर गोलियां चलाई गईं।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के अनुसार ईडीआई इमारत के पास से गुजरने वाली झेलम नदी के दूसरे साइड नदी के तटबंध पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। इस दौरान नारेबाजी भी की। इस दौरान भीड़ में मौजूद आतंकियों ने जवानों पर गोलियां चलाईं, जिस पर जवान सतर्क हो गए। भीड़ का फायदा उठाकर आतंकी फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांपोर के पास के फ्रेस्टबल और दरंगबल इलाके से लोग सड़क पर उतर आए और आजादी के हक में नारे लगाने लगे।

दो दर्जन लोगों के घायल होने की खबर

people out to protest in pampore

स्थानीय युवाओं ने मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे गए। पेलेट गन का भी प्रयोग किया।

कई घंटे तक चली भीषण भिड़ंत के दौरान करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। गौरतलब है कि मुठभेड़ के दौरान लोगों को किन नियमों का पालन करना है, उसके लिए पुलिस द्वारा पहले से एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

इस सबके बावजूद मुठभेड़ स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर दिन भर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed