फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People Offered Eid Ul Adha Prayers In several Mosques of jammu kashmir

Jammu Kashmir: धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व, हजारों लोगों ने अदा की नमाज, LG ने दी बधाई

Sun, 10 Jul 2022 02:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 02:24 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोनों संभागों की विभिन्न मस्जिदों में हजारों लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद मस्जिदों में देश की खुशहाली, अमन और भाईचारे की सलामती के लिए दुआएं की गई।

विज्ञापन
People Offered Eid Ul Adha Prayers In several Mosques of jammu kashmir
Eid-Ul-Adha in Jammu - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

देश सहित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोनों संभागों की विभिन्न मस्जिदों में हजारों लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद मस्जिदों में देश की खुशहाली, अमन और भाईचारे की सलामती के लिए दुआएं की गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारक भी दी। गले मिले और खुशी साझी की। नमाज से पहले मस्जिदों में ईद उल अजहा के महत्व को बताया गया। 

विज्ञापन


दो साल की कोविड पाबंदी के बाद जम्मू शहर की मस्जिदों में रविवार को ईद उल अजहा की नमाज के लिए रौनक देखने को मिली। हर एक नमाजी के चेहरे पर खुशी नजर आई। जम्मू के रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह में नमाजियों ने एकसाथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। 
विज्ञापन


इस दौरान मस्जिद के इमाम ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार ईद-उल-अजहा को बेहद पावन पर्व माना जाता है। सभी मुसलमान इस त्योहार का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व की नींव कुर्बानी शब्द पर रखी गई है। उन्होंने इस पर्व के बारे में कहा कि कुर्बानी का अर्थ इस संदर्भ में है कि इंसान अपने अंदर की पशु वृत्ति यानी अपने अंदर की बुराइयों की कुर्बानी दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी मनोज सिन्हा ने दी बधाई

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों को ईद के त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'ईद-उल-जुहा के शुभ अवसर पर बधाई। त्योहार मानवता की एकता में हमारे विश्वास की पुष्टि करने और गरीबों-वंचितों के प्रति परोपकारी होने का अवसर है। आशा करते हैं कि यह त्योहार भाईचारे को बढ़ाए, सभी के जीवन में शांति और खुशियां लाए। ईद मुबारक।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed