फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people faces problem due to cold

सर्द हवा के थपेड़ों से जीना मुहाल

Sun, 11 Jan 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sun, 11 Jan 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
people faces problem due to cold

मौसम की दुश्वारियां चरम पर पहुंचने लगी हैं। शनिवार को सुबह से ही घने कोहरे के चलते सर्दी काफी बढ़ गई। दिन चढ़ने के बावजूद मौसम नहीं खुला, जिसकी वजह से सर्दी ने जमकर सताया।

विज्ञापन


शनिवार को ठंड काफी ज्यादा होने से शहर में लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाए। घरों से बाहर निकलते ही सर्द हवा के थपेड़ों ने जीना मुहाल करना शुरू कर दिया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम रही।
विज्ञापन

 
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही के दौरान खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को चुभती सर्दी से जीवन को और भी असहज करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार सहित सड़कों के आसपास जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात पाने की कोशिश करते रहे। सिर पर टोपी या मफलर और हाथों में दस्ताने पहने हर कोई शीतलहर से परेशान रहा।

इस दौरान बिजली कटौती ने समस्या को और बढ़ा दिया। पिछले कई दिनों से की जा रही अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।

ऐसे में बिजली की समस्या ने सर्दी की दुश्वारियों में इजाफा कर दिया। उधर जम्मू-पठानकोट हाईवे पर दौड़ते लंबे रूट के यात्री वाहनों का शेड्यूल खासा प्रभावित हुआ।


ऐसी ही स्थिति ट्रेन सेवा की भी रही। स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट यूनिट के अनुसार मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार बन रहे हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed