J&K: बिजली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, तलवाड़ा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई, SHO घायल
शुक्रवार को रोष में आए तलवाड़ा के ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। दरिया के पुल पर जाने के प्रयास में पुलिस और ग्रामीणजन के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया जिस में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है एसएचओ रियासी को भी चोट आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू की तलवाड़ा की बिजली लाइन को रियासी के साथ जोड़े जाने की मांग को ले प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों व पुलिस के बीच विवाद हुआ। मौजूदा समय के दौरान तलवाड़ा में बिजली की ट्रांसमिशन लाइन पौनी की तरफ से आती है। हवाएं चलने व बारिश की स्थिति में लाइट की समस्या बनी रहती थी।
बिजली को कटौती को झेल रहे तलवाड़ा के ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन कर बिजली की सप्लाई रियासी से जोड़ने की मांग की। विभाग की तरफ से दरिया के पार तक नए खंभे व तार लगाए। बिजली को रियासी से जोड़े जाना था लेकिन रियासी के लोगों ने महादेव फीडर से बिजली जोड़ने का विरोध जताया।
शुक्रवार को रोष में आए तलवाड़ा के ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। दरिया के पुल पर जाने के प्रयास में पुलिस और ग्रामीणजन के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया जिस में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है एसएचओ रियासी को भी चोट आई। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।