{"_id":"3f25475ddff82733d81a65f5d4188d5c","slug":"people-close-bikram-chowk-to-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए लोगों ने बिक्रम चौक किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए लोगों ने बिक्रम चौक किया बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Sep 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिक्रम चौक इलाके के लोगों ने प्रधान राज कुमार के नेतृत्व में पानी की किल्लत के विरोध में रविवार को बिक्रम चौक पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और प्रशासन तथा पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इलाके के लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
पानी के कारण लोगों का जीना बेहाल हो गया है। खाना पकाने के लिए पानी नहीं है। पीने के लिए पानी नहीं है। इलाके के लोगों ने कुछ मिनटों के लिए प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते जल्द से जल्द पानी मुहैया करवाने की मांग की है। ऐसा न होने की स्थिति में पुल के दोनों ओर जाम लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
वहीं क्रांति दल के प्रधान प्रीतम शर्मा ने लोअर रूप नगर इलाके में पिछले एक सप्ताह से पानी होने के चलते जिला प्रशासन और पीएचई विभाग को चेतावनी दी है कि अगर जल्द पीने के लिए पानी मुहैया नहीं करवाया गया तो इलाके के लोग कार्यालय पहुंचकर ताला जड़ देंगे। इस दौरान होने वाले नुकसान के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन