{"_id":"5a00ab5d4f1c1b6a678b9e7c","slug":"people-angry-at-the-rise-theft-incident-in-kathua-protest-against-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चोरियां बढ़ने पर फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चोरियां बढ़ने पर फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
शहर और आसपास के इलाकों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ाने को लेकर कोई गंभीर प्रयास न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को हटली मोड़ इलाके के लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस का रवैया सही नहीं है और इसी कारण चोर बेखौफ होकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल हरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह, हरभजन सिंह, राकेश कुमार आदि ने बताया कि पिछले कुछ समय से कठुआ हटली मोड़ मार्ग चोरों के निशाने पर हैं। चूंकि इस मार्ग पर रात के समय स्थानीय वाहन चालकों ने अपने वाहन खड़े किए होते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में चोर वाहनों का सामान चुराते हैं, लेकिन पुलिस इस संबंध में कोई गंभीर प्रयास नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस मार्ग पर पुलिस की गश्त नहीं के बराबर है। चोर इस बात को भी जानते हैं, इसलिए सप्ताह में ऐसी घटना हो ही जाती है। ऐसे में चालकों को अब रातभर पहरा तक देना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस का काम भी जनता को ही करना है तो पुलिस अधिकारी सरकार से वेतन किस काम के लिए ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल शहर ही नहीं पिछले एक महीनें में आसपास के इलाकों में भी चोरियां हुई हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि चोरों के बेखौफ होने का कारण पुलिस की लापरवाही ही है। ऐसे में पुलिस को गंभीर होना होगा।