फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pension of poor stopped: Controversy over not getting pension to widows, old people and disabled, Dalit Chetna

गरीबों की पेंशन बंद: विधवा, वृद्ध और दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिलने पर विवाद, दलित चेतना मंच ने उठाया मुद्दा

Fri, 25 Oct 2024 01:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 25 Oct 2024 01:47 PM IST
सार

जम्मू में दलित चेतना मंच ने गरीबों को पेंशन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया, समाज कल्याण विभाग द्वारा अनावश्यक दस्तावेजों की मांग को लेकर विरोध किया।

विज्ञापन
Pension of poor stopped: Controversy over not getting pension to widows, old people and disabled, Dalit Chetna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा, वृद्ध और शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को दी जाने वाली पेंशन के लिए मांगे जा रहे अनावश्यक दस्तावेजों की समस्या को लेकर पूर्व पार्षद और दलित चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष शाम लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शाम लाल ने बताया कि सितंबर 2022 में समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद पेंशन के लिए पीएचएच राशन कार्ड, विधवा गैर-पुनर्विवाह प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्, बिजली बिल, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया था। इनमे से पीएचएच राशन कार्ड जमा करना अनिवार्य बताया गया। पीएचएच राशन कार्ड बनवाने में लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी भी हुई। इसका कारण लंबे समय से राशन कार्ड का विभाजन न होना है। इतने सब के बावजूद सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी सीएपीडी विभाग ने मात्र कुछ ही आवेदन स्वीकार किए। इससे सैकडों गरीब लोगों की पेंशन फिलहाल बंद है। 
विज्ञापन


शाम लाल ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समाज कल्याण मंत्री सकीना मसूद इत्तू से मांग की है कि वे इस मामले को भारत सरकार के समक्ष उठाएं। समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश को रद्द किया जाए। अन्यथा पीएचएच राशन कार्ड की शर्त को हटाया जाए ताकि विधवा और वृद्धावस्था पेंशन जारी की जा सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रोफेसर सीएल शिवगोत्रा, कुलदीप राज फौजी, गोपाल दास, ओम प्रकाश, हंस राज, सुभाष चंदर, मोहिंदर लाल, माखन सिंह सहित सौ से ज्यादा विधवाओं, वृद्धाओं और शारीरिक रूप से विकलांग लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed