{"_id":"5ca4c910bdec2214074c047a","slug":"pdp-worker-abdul-majeed-shot-by-terrorists-in-kulgam-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम में पीडीपी नेता को मारी गोली, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम में पीडीपी नेता को मारी गोली, सर्च ऑपरेशन जारी
Wed, 03 Apr 2019 08:24 PM IST
विवेक शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: विवेक शुक्ला
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने बुधवार को पीडीपी कार्यकर्ता को गोली मार दी। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें एक गोली लगी है।
विज्ञापन
बीटेक का छात्र आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल, फोटो वायरल
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां का एक युवक आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। उसकी एके 47 राइफल लिए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। उसकी पहचान कामरान जहूर के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने उसकी तस्वीर की पुष्टि की है। वह बीटेक का का छात्र था। सूत्रों के अनुसार, शोपियां जिले के करेवा के शादाब इलाके का निवासी कामरान जहूर कुछ दिनों पहले लापता हो गया था।
विज्ञापन
PDP worker Abdul Majeed shot at by terrorists in Kulgam,Jammu and Kashmir. He has been shifted to hospital.More details awaited.
— ANI (@ANI) April 3, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक कटरसू कुलगाम निवासी पीडीपी कार्यकर्ता अब्दुल मजीद अपने घर के बाहर थे, जब आतंकियों ने उनपर हमला किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बीटेक का छात्र आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल, फोटो वायरल
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां का एक युवक आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। उसकी एके 47 राइफल लिए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। उसकी पहचान कामरान जहूर के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने उसकी तस्वीर की पुष्टि की है। वह बीटेक का का छात्र था। सूत्रों के अनुसार, शोपियां जिले के करेवा के शादाब इलाके का निवासी कामरान जहूर कुछ दिनों पहले लापता हो गया था।
एमएलसी के घर से हथियार लूट में शामिल लश्कर आतंकी गिरफ्तार
श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी गिरफ्तार किया है। वह पिछले साल एक राजनेता के आवास से हुई हथियारों की लूट में शामिल था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आतंकी की पहचान दानिश हनीफ के रूप में हुए है। उसे श्रीनगर के राजबाग इलाके के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पुलवामा में एक मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण घायल हुए इस आतंकी का अस्पताल में इलाज चल रहा था।
अधिकारी ने बताया कि दिसंबर 2018 में हथियारों की लूट में मुख्य सरगना माने जाने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी दानिश हनीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह श्रीनगर के नटीपोरा इलाके का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है। बता दें कि कांग्रेस एमएलसी मोहम्मद मुजफ्फर पर्रे के जवाहर नगर स्थित आवास से 4 हथियार लूटे गए थे। दानिश 30 दिसंबर, 2018 को घर से नमाज पढ़ने जाने के लिए निकला था और उसके बाद से ही वो लापता हो गया। 8 जनवरी, 2019 में सोशल मीडिया पर उसका हथियार लिए एक फोटो वायरल हुआ जिससे पता चला कि दानिश लश्कर में शामिल हुआ है और उसका कोड अबू दुजाना रखा गया है।