फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP's warning: Iltija Mufti's allegation, NC workers will have to stop the disturbance, otherwise action will

पीडीपी की चेतावनी: इल्तिजा मुफ्ती का आरोप, एनसी कार्यकर्ताओं को रोकना होगा उपद्रव, नहीं तो होगी कार्रवाई

Thu, 10 Oct 2024 05:30 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 10 Oct 2024 05:30 PM IST
सार

इल्तिजा मुफ्ती ने एनसी और सीपीआई (एम) पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा को लेकर वे प्रशासन के सामने शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
PDP's warning: Iltija Mufti's allegation, NC workers will have to stop the disturbance, otherwise action will
इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने गुरुवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी ) और सीपीआई(एम) पर जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनावों में जीत के बाद गुंडागर्दी होने का आरोप लगाया। पार्टी के मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने एनसी  को उसकी जीत पर बधाई दी और पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुने जाने पर भी शुभकामनाएं दीं, लेकिन सवाल उठाया कि क्या यह विशाल बहुमत गुंडागर्दी और संपत्तियों के विनाश के लिए था।

विज्ञापन


इल्तिजा ने कहा, श्रीगुफवारा-बिजबेहरासे एनसी  के निर्वाचित विधायक बशीर वीरी गुंडागर्दी में लिप्त हैं। उनके कार्यकर्ता पीडीपी कार्यकर्ताओं के घरों की बाहरी दीवारें तोड़ रहे हैं, जबकि एक पीडीपी कार्यकर्ता के गोशाला को भी आग लगा दी गई। मैं उमर अब्दुल्ला से पूछना चाहती हूं कि क्या यह विशाल बहुमत इसी के लिए मिला है?
विज्ञापन


इल्तिजा मुफ्ती ने हाल ही में हुए चुनावों में वीरी के खिलाफ चुनाव हारने का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एनसी  के कार्यकर्ता पीडीपी की महिला कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि वे मुझे या मेहबूबा मुफ्ती को गालियां दें, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को मत छुओ। अन्यथा, हम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इल्तिजा ने कहा कि वह बिजबेहारा के लोगों के लिए चिंतित हैं, क्योंकि उन्होंने  गलत विधायक का चुनाव किया। केवल बिजबेहारा में ही नहीं, बल्कि एनसीडीएच पोरा क्षेत्र में भी इसी तरह की हरकतें कर रही है। सीपीआई(एम) कश्मीर के कुलगाम में भी जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ ऐसा ही कर रही है। एनसी  हमेशा गुंडागर्दी और गुंडा राज के लिए जानी जाती है। वे वही सब कर रहे हैं जो 30-40 साल पहले करते थे।


पीडीपी नेता ने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे को प्रशासन और पुलिस के सामने उठाया है और उनके त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। कुछ एफआर  दर्ज की गई हैं। मैं एनसी के कार्यकर्ताओं को चेतावनी देना चाहती हूं कि ये हरकतें बंद करें, अन्यथा हम उन्हें दंडित करेंगे। मुझे लगता है कि एनसी  हमेशा सत्ता के नशे में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed