{"_id":"66277ee72c1d742f0b0daa0a","slug":"pdp-president-mehbooba-mufti-on-pm-remarsk-said-bjp-busy-creating-fights-between-hindu-and-muslim-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव: पीएम की टिप्पणी पर बोलीं महबूबा- चुनाव में असफलता के डर से हिंदू-मुसलमान को लड़ाने में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव: पीएम की टिप्पणी पर बोलीं महबूबा- चुनाव में असफलता के डर से हिंदू-मुसलमान को लड़ाने में जुटी भाजपा
Tue, 23 Apr 2024 02:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:57 PM IST
सार
महबूबा ने कहा कि चुनाव में असफलता के डर से भाजपा हिंदू और मुसलमान को लड़ाने में जुट गई है। सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अर्शिद मीर
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांग्रेस के खिलाफ संपत्ति वितरण पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। फारूक अब्दुल्ला के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। महबूबा ने कहा कि चुनाव में असफलता के डर से भाजपा हिंदू और मुसलमान को लड़ाने में जुट गई है। सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा, ' भाजपा 400 पार और 370 पार के जो नारे लगा रही थी, वे असफल हो गए हैं। भाजपा 'मंगलसूत्र' की बात करती है और कहती है कि कांग्रेस सब कुछ दे देगी। मुसलमानों में सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है। मुझे लगता है कि भाजपा-एनडीए को पता है कि नतीजे इंडिया गठबंधन के पक्ष में होंगे। युवा महंगाई और रोजगार की बात करने वाले के साथ हैं। ऐसे में भाजपा हिंदू-मुसलमान को लड़ाने में जुटी है।'
विज्ञापन
#WATCH | PDP President and Lok Sabha candidate from Anantnag-Rajouri seat Mehbooba Mufti says, "The slogans BJP was raising of '400 paar' and '370 paar' has fallen flat. BJP talks about 'mangalsutra' & says that Congress will give everything to the Muslims. A communal environment… pic.twitter.com/rKaA1dJdyI
— ANI (@ANI) April 23, 2024
विज्ञापन