फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp mp Fayaz ahmad mir objection on jammu kashmir lg statement

उपराज्यपाल मुर्मू के बयान पर भड़के पीडीपी सांसद मीर, पूछा- क्या पहले हम पाकिस्तानी थे?

Tue, 28 Jan 2020 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
pdp mp Fayaz ahmad mir objection on jammu kashmir lg statement
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद मीर - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के हालिया बयान, अनुच्छेद-370 के खात्मे के बाद जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से भारत में शामिल हुआ, पर सियासी घमासान मच गया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता और राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद मीर ने उपराज्यपाल के बयान पर विरोध जताया है। इस दौरान मीर ने कहा कि पिछले 70 सालों के दौरान हमने कुर्बानियां दी हैं। हमारे लोगों ने भारत की तरफ से जंग लड़ी है। इसके बाद मीर ने एक सवाल भी पूछा। उन्होंने कहा कि क्या अनुच्छेद-370 के खात्मे के पहले हम पाकिस्तानी थे।

विज्ञापन


मीर ने कहा कि पिछले साल तक राज्य में राज्यपाल होता था और अब वहां उपराज्यपाल है, बस यही बदलाव हुआ है। पहले यह राज्य था और अब यह केंद्र शासित राज्य है, यह दूसरा बदलाव है लेकिन हमारे एलजी का कहना है कि अब जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से भारत में शामिल हुआ है। क्या उनका कहने का अर्थ यह है कि अब तक यह भारत के साथ नहीं था?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित राज्य बनने के बाद से आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। यदि राज्य में सबकुछ सामान्य है तो वे राजनीतिक नेताओं को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं? पहले वे कहते थे कि वे अलगाववादियों से बात नहीं करेंगे लेकिन अब वे मुख्यधारा के नेताओं से भी बात नहीं कर रहे हैं। पीडीपी नेता ने राज्य में विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक अमले को मजबूत करने और विकास कार्यों में किसी भी तरह की राजनीति से बचने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed