फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp expelled mp nazir ahmad laway, jammu kashmir news

नजीर लावे को भारी पड़ा उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना, पीडीपी ने किया निष्कासित

Fri, 01 Nov 2019 05:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Nov 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
pdp expelled mp nazir ahmad laway, jammu kashmir news
नजीर लावे को पीडीपी ने पार्टी से निकाला - फोटो : सोशल मीडिया

पीडीपी के सांसद नजीर लावे को उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना भारी पड़ गया। पीडीपी ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पीडीपी लावे से इस बात को लेकर खफा थी कि वह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


नजीर अहमद लावे राज्यसभा सांसद हैं। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की गई है। पीडीपी ने लावे को पार्टी की मूल सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि श्रीनगर के राजभवन में उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के लोकसभा सांसद जुगल किशोर और राज्यसभा सांसद और पीडीपी सदस्य नजीर लावे समेत ढाई सौ से अधिक मेहमान शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed