फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP core group created Modi agenda in govt fromation

पीडीपी कोर ग्रुप ने मोदी के लिए बनाया एजेंडा

Fri, 02 Jan 2015 01:14 AM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
PDP core group created Modi agenda in govt fromation

पीडीपी और भाजपा ने गठबंधन का मन बना लिया है। लेकिन, कई पेच अभी अनसुलझे हैं। पीडीपी कोर ग्रुप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुफ्ती मोहम्मद सईद की बातचीत के लिए एजेंडा बना लिया है। मोदी-मुफ्ती मुलाकात से पहले दोनों दलों में कई स्तरों पर बातचीत चल रही है।

विज्ञापन


जम्मू का सीएम और हिंदू सीएम की चर्चा अब समाप्त हो रही है। मुफ्ती मोहम्मद को भाजपा मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने पर सहमत दिखती है। लेकिन, पीडीपी के एजेंडे में शुमार हुर्रियत नेताओं से केंद्र की बातचीत जैसे मुद्दे स्वीकारने में भाजपा को दिक्कत है।
विज्ञापन


पीडीपी अपने विजन के तहत केंद्र से शांति प्रक्रिया बहाल करने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत पर भी आश्वासन चाहती है। लेकिन, भाजपा ऐसी शर्तों को स्वीकारने के मूड में नहीं है। इस बीच, सीमा पर पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर सरकार गठन की प्रक्रिया में खलल की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलाबारी के बाद पाकिस्तान से तल्ख हो रहे रिश्तों की बुनियाद पर भाजपा और केंद्र सरकार इस बाबत पीडीपी को कोई आश्वासन नहीं देना चाहती।

राजनाथ सिंह से नई सरकार की संभावनाओं पर बातचीत

PDP core group created Modi agenda in govt fromation

चुनाव से पहले ही पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद की केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और रवि शंकर प्रसाद से नई सरकार की संभावनाओं पर बातचीत हुई थी। अमर उजाला ने मुफ्ती और राजनाथ में गोपनीय मुलाकात की खबर तीन नवंबर, 2014 के अंक में प्रकाशित की थी।

मुफ्ती ने तब भाजपा नेताओं से मुख्यमंत्री पद पर कांग्रेस जैसी उदारता दिखाने को कहा था। 2002 में 21 विधायकों वाली कांग्रेस ने 16 विधायकों की पीडीपी को पहले तीन साल के लिए सीएम का पद दिया था। भाजपा के जम्मू कश्मीर प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने साफ किया है कि बातचीत स्थिर सरकार और जम्मू कश्मीर के विकास के संदर्भ में ही हो रही है।

मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही खींचतान पर खन्ना ने स्पष्ट किया कि जम्मू, लेह और कश्मीर एक ही राज्य हैं। इसलिए यह कोई मुद्दा नहीं है कि सीएम जम्मू से हो या कश्मीर से। उन्होंने कहा कि सीएम जम्मू-कश्मीर का ही होगा। इससे पहले भाजपा जम्मू के सीएम पर जोर दे रही थी।

पार्टी के रुख में आया यह बदलाव

PDP core group created Modi agenda in govt fromation

पार्टी के रुख में आया यह बदलाव मुफ्ती को सीएम के रूप में स्वीकारने की ओर पहल के रूप में देखा जा रहा है। पीडीपी प्रवक्ता नईम अख्तर ने माना कि भाजपा से बातचीत के कई चैनल खुले हुए हैं, लेकिन, टेबल पर आधिकारिक बातचीत तक पहुंचने में अभी वक्त लग सकता है।

जम्मू कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्य में  राजनीतिक अनिश्चितता ठीक नहीं है। यह सारे देश के लिए चिंतनीय मुद्दा है। भाजपा प्रभारी सांसद खन्ना का कहना है कि भाजपा को गठबंधन सरकार चलाने का अनुभव है। बातचीत का पहला दौर समाप्त होने के बाद हम न्यूनतम साझा कार्यक्रम बना सकते हैं।

सरकार चलाने का संयुक्त एजेंडा तय हो सकता है। भाजपा प्रभारी ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस से भी बातचीत का दरवाजा खुला रखा है। उन्होंने कहा कि जल्द स्थिति साफ हो जाएगी और जम्मू कश्मीर को ऐसी स्थिर सरकार देने की कोशिश होगी जो पूरे छह साल के कार्यकाल तक चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed