{"_id":"66420592d594282db10727c4","slug":"pdp-candidate-waheed-para-makes-big-claim-says-violence-in-reduced-in-last-5-years-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: पीडीपी उम्मीदवार वाहिद पर्रा का बड़ा बयान, बोले- पिछले 5 सालों में कम हुई हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: पीडीपी उम्मीदवार वाहिद पर्रा का बड़ा बयान, बोले- पिछले 5 सालों में कम हुई हिंसा
Mon, 13 May 2024 05:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 13 May 2024 05:52 PM IST
सार
वाहिद पर्रा ने घाटी में आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है। पिछले पांच वर्षों में सरकार और प्रशासन ने लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम बनाकर उनका विश्वास बहाल करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
पीडीपी उम्मीदवार वाहिद पार्रा ने किया मतदान
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
श्रीनगर से पीडीपी उम्मीदवार वाहिद उर रहमान पर्रा ने अपनी पार्टी की लाइन से हटकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार में पुलवामा में मतदान करने के बाद पर्रा ने मीडिया से रूबरू होते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले पांच वर्षों में जम्मू कश्मीर में हिंसा में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
पर्रा ने घाटी में आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है। पिछले पांच वर्षों में सरकार और प्रशासन ने लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम बनाकर उनका विश्वास बहाल करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।' इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं लोगों, मीडिया और चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पारदर्शिता के साथ निभाएं और यहां लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बनाए रखने और सुरक्षित रखने में मदद करें। मुझे इस बार पहली बार मतदान करने वालों के उत्साह को देखकर खुशी हो रही है। इसे सकारात्मक दृष्टि से देखा जाना चाहिए और प्रशासन को यहां लोकतांत्रिक और मतदान प्रक्रियाओं में सहायता के लिए अपनी यथाशक्ति से सब कुछ करना चाहिए।'
विज्ञापन
उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश में प्रशासन का नाम नहीं लेते हुए आरोप लगाया कि घाटी में कुछ लोग लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। पीडीपी उम्मीदवार ने दावा किया कि 18वीं लोकसभा के लिए केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे मतदान के बीच कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन