{"_id":"321d9ed2677de1355b5256c0cbeec5b8","slug":"pdp-bjp-coalition-government-forgotten-his-promises-ahmad-mir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादे भूल गई रियासत की गठबंधन सरकार : अहमद मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादे भूल गई रियासत की गठबंधन सरकार : अहमद मीर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए जन आकांक्षाओं की अनदेखी करने और चुनाव दौरान किए वादों को भूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की ओर से अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय शहीदी चौक में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन सरकार से कर्मचारी, श्रमिक वर्ग तो दुखी हैं ही, शिक्षित बेरोजगार युवा भी परेशान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नई भर्ती नीति पर राज्यपाल ने भी सवाल उठाए हैं और सरकार को समीक्षा के लिए वापस भेजा है। इससे साफ है कि इस नीति में खामियां हैं।
मीर ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन सरकार को मनमानी नहीं करने देगी। पांच मई को श्रीनगर में दरबार खुलने पर इसी झलक देखने को मिलेगी।
मीर ने कहा कि कांग्रेस देश में श्रमिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए वचनबद्ध है। यूपीए सरकार ने श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कानून बनाए। जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस की सरकार रहने पर श्रम कानूनों को सही ढंग से लागू किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों और श्रमिकों की मांगों के साथ है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ उप प्रधान शाम लाल शर्मा, उप प्रधान रमण भल्ला ने कर्मचारी और श्रमिक वर्ग को एकजुट रहने का आह्वान किया।
इंटक प्रधान शिव कुमार शर्मा ने इस मौके पर कर्मचारियों की मांगों को रखा। कार्यक्रम में महासचिव नम्रता शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रधान प्रणव शगोत्रा मौजूद रहे।