फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Patwaris protest at DC office in Jammu

राजस्व रिकॉर्ड मामला: गिरफ्तारियों के विरोध में पटवारियों ने कामकाज ठप रखा, कल हड़ताल पर रहेंगे 

Wed, 02 Mar 2022 05:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 05:30 PM IST
सार

जिला उपायुक्त कार्यालय में जिले के पटवारियों और गिरदावर ने बुधवार को धरना दिया। आरोप लगाया कि राजस्व रिकॉर्ड गायब होने के मामले में पटवारियों और अन्य अधिकारियों को वेबजह परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
Patwaris protest at DC office in Jammu
Patwari protest Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की बाहु तहसील के गांव सुंजवां और चौआदी के राजस्व दस्तावेजों के गायब होने के मामले में पटवारियों की गिरफ्तारियों के खिलाफ बुधवार दूसरे दिन भी जिले के पटवारी और गिरदावर हड़ताल पर रहे। इस दौरान राजस्व कामकाज प्रभावित हुआ। जिला उपायुक्त कार्यालय में पटवारियों और गिरदावरों ने धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मंडलायुक्त डा. राघव लंगर और राजस्व विभाग के वित्त आयुक्त शालीन काबरा से मुलाकात में पटवारियों को उनकी मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन अपने साथियों को पुलिस हिरासत से न छोड़े जाने पर अड़े पटवारियों ने वीरवार भी कामकाज ठप रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उन्होंने मांगों पर जल्द ध्यान न देने की सूरत में जिला और यूटी स्तर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। हालांकि अन्य जिलों में राजस्व कामकाज बहाल रखा गया। जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर में जम्मू जिले के पटवारियों और गिरदावर ने बुधवार सुबह धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राजस्व रिकार्ड होने के मामले में पटवारियों और अन्य अधिकारियों को वेबजह परेशान किया जा रहा है। वह हर जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें इस तरह से परेशान न किया जाए। जांच के नाम पर किसी को भी बुलाकर गिरफ्तार किया जा रहा है।


वर्तमान में राजस्व रिकार्ड के विस्तार कार्य के साथ अन्य कार्यों में पटवारी ईमानदारी से लगे हुए हैं।  जिला प्रधान विनय कुमार ने बताया कि मंडलायुक्त और वित्त आयुक्त ने पटवारियों की मांगों पर जल्द गौर करने का आश्वासन दिया है। लेकिन तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। वीरवार को भी पटवारी कामकाज बंद रखेंगे और जरूरत पड़ी तो इसे जिला और यूटी स्तर पर किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed