{"_id":"6603545fe5d5d49897063d55","slug":"patwari-arrested-for-taking-bribe-jammu-news-c-10-jam1006-329214-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा: नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी और चौकीदार, सीबीआई ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा: नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी और चौकीदार, सीबीआई ने किया गिरफ्तार
Wed, 27 Mar 2024 03:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:09 PM IST
सार
सांबा जिले के रामगढ़ से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने व नौ हजार रुपये लेने के आरोप में पटवारी और चौकीदार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सांबा जिले के रामगढ़ से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने व नौ हजार रुपये लेने के आरोप में पटवारी और चौकीदार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डडयाल गांव के दिव्यांग किसान की शिकायत पर की गई है। उक्त पटवारी और सहयोगी चौकीदार हलका नंगा में तैनात है।
विज्ञापन
शिकायत में गिरदावरी जारी करने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही यह रकम सहयोगी चौकीदार को सौंपने के लिए कहा था। इसके बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछा कर दोनों आरोपियों को 9000 रुपये की रिश्वत के लेनदेन में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के घरों की भी तलाशी ली जा रही है। आरोपियों को बुधवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक (सीबीआई मामले) जम्मू की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन