फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pathankot-Srinagar highway declared ‘no-parking’ zone ahead of Amarnath Yatra.

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा फैसला, पठानकोट-श्रीनगर हाईवे बना 'नो पार्किंग' जोन

Sat, 27 Jun 2026 10:47 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 27 Jun 2026 10:47 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा से पहले एनएचएआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पठानकोट-श्रीनगर नेशनल हाईवे को 'नो पार्किंग' जोन घोषित कर अवैध पार्किंग हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Pathankot-Srinagar highway declared ‘no-parking’ zone ahead of Amarnath Yatra.
अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारी कराते एनएचएआई। - फोटो : एनएचएआई

विस्तार

एनएचएआई ने नेशनल हाईवे को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। इस फैसले का असर श्री अमरनाथ यात्रा में दिखेगा। श्रद्धालु बिना जाम में फंसे यात्रा पूरी कर पाएंगे। फैसले के बाद एनएच पर लंबे समय से खड़ी गाड़ियां अवैध घोषित होंगी। इन्हें स्थानीय प्रशासन क्रेन से हटाएगा।

विज्ञापन

एनएचएआई ने यह फैसला सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश पर लिया है। प्रदेश में तीन जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। इस दौरान यात्रा में शामिल वाहन कड़ी सुरक्षा में जत्थे के साथ पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या ऐसे यात्रियों की भी रहेगी जो देश भर से अपने निजी वाहनों में यात्रा में शामिल होंगे।

एनएचएआई के इस कदम के बाद नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग की वजह से जाम की संभावना पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। जम्मू-कश्मीर में इस आदेश का असर पठानकोट-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर दिखेगा। यहां लखनपुर से काजीगुंड तक उन भीड़ भरे स्थलों की पहचान कर ली गई है। लखनपुर, कठुआ, सांबा, जम्मू, नगरोटा, रामबन में बड़े पैमाने पर नेशनल हाईवे को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करने की जानकारी एनएचएआई के पास उपलब्ध है। एनएच पर वाहनों के खड़े रहने से इन स्थानों पर अक्सर जाम लगता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जम्मू-कश्मीर समेत अलग-अलग राज्यों में अनधिकृत पार्किंग के 595 स्थानों की पहचान की है। यह अनधिकृत पार्किंग हटाने के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन और प्रवर्तन एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग नियंत्रण (भूमि एवं यातायात) अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों से अतिक्रमण हटाने के लिए एनएचएआई ने समन्वित प्रयास किए हैं। आगामी दिनों में प्रशासन के साथ मिलकर नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी। जिला राजमार्ग सुरक्षा कार्यबलों की स्थापना और अनुपालन की निगरानी सहित अंतर-एजेंसी समन्वय को बेहतर बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाजाही मजबूत होगी, जोखिम होगा कम : एनएचएआई
एनएचएआई के प्रबंधक इश गुप्ता ने कहा, श्री अमरनाथ यात्रा में इस फैसले से मदद मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की अनधिकृत पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और अनियमित गतिविधियां यातायात के लिए खतरा बने हुए हैं। यह पहल राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएटी) की प्रतिबद्धता बढ़ाएगी। इससे आवाजाही मजबूत होगी और यात्रा का जोखिम भी कम होगा। एनएचएआई ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

यातायात प्रबंधन प्रणाली का होगा ऑडिट 
एनएचएआई ने अपने फील्ड कार्यालयों को सभी उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एआईएमएस) प्रतिष्ठानों का तत्काल ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यातायात निगरानी कैमरे, वीडियो घटना पहचान प्रणाली, परिवर्तनीय गति पहचान प्रणाली, परिवर्तनीय संदेश साइनबोर्ड और आपातकालीन कॉल बॉक्स को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। एम्बुलेंस और बचाव वाहनों की तैनाती, गश्त में वृद्धि, एआईएमएस अलर्ट और सुरक्षा ढांचे का रखरखाव, बेहतर प्रवर्तन सुरक्षित यात्रा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed