{"_id":"628d45eda5a1a668956cffa8","slug":"passing-out-prade-jammu-city-news-jmu260437766","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को 25 नए वन कर्मी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को 25 नए वन कर्मी मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को 25 नए वन कर्मी मिले
मृदा संरक्षण प्रशिक्षण स्कूल मीरां साहिब में हुई पासिंग आउट परेड
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मृदा संरक्षण प्रशिक्षण स्कूल मीरां साहिब में मंगलवार को हुए 22वें कश्मीर फॉरेस्ट ट्रेनिंग कोर्स की पासिंग आउट परेड में वन विभाग को 25 वनकर्मी मिले। प्रशिक्षुओं को जंगल की आग, अतिक्रमण और अवैध वन क्षति जैसे खतरों के प्रति प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान अकादमिक और एंडयोरेंस रन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया।
अकादमिक वर्ग में वन्यजीव प्रभाग मध्य कश्मीर के शाहिद सुलतान भट्ट ने पहला पुरस्कार हासिल किया। इसी तरह नौशेरा वन प्रभाग के राजेंद्र देव शर्मा (फॉरेस्टर) और पुंछ वन प्रभाग के फॉरेस्टर संदीप शर्मा ने दूसरा व मास्टर धीरज रामपाल (फॉरेस्टर) वन्यजीव प्रभाव जम्मू ने तीसरा स्थान हासिल किया। एंडयोरेंस रन में वन्यजीव प्रभाग कठुआ के यशवीर सिंह लंगेह ने पहला, वन्यजीव प्रभाग उत्तर सोपोर के फिदा हुसैन वानी ने दूसरा और वन्यजीव प्रभाग मध्य कश्मीर के शाहिद सुलतान भट्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयुक्त सचिव वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग संजीव वर्मा ने प्रशिक्षुओं को उनके एक साल के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी। नवनियुक्त प्रशिक्षु वन संपदा की प्रभावी ढंग से रक्षा करें। डॉ. मोहित गेरा मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि वन सुरक्षा और उनके स्थायी प्रबंधन में वन फ्रंटलाइन कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चुनौतियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जाए।