{"_id":"602e3fa7280b7235f571a8be","slug":"passengers-have-to-wait-for-vehicles-in-open-due-to-lack-of-passenger-shed-in-basohli-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः यात्री शेड न होने से लोग परेशान, धूप हो या बारिश खुले में वाहनों का करना पड़ता है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः यात्री शेड न होने से लोग परेशान, धूप हो या बारिश खुले में वाहनों का करना पड़ता है इंतजार
Thu, 18 Feb 2021 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Feb 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर, बस स्टैंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में बसोहली के शीतलनगर में पैसेंजर शेड न होने से यात्रियों को खुले में वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने जल्द पैसेंजर शेड बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार शीतलनगर से बसोहली व शीतलनगर से बनी जाने वाले यात्री तेज धूप या बारिश में भी खुले में वाहन का इंतजार करने के लिए मजबूर होते हैं। इस दौरान लोगों के बीमार होने की चिंता सताते रहती है। लोगों का कहना है कि इस समस्या पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान राहत मिल सके।
विज्ञापन
हर दिन लोग होते हैं परेशान
शीतलनगर चौक पर गाड़ियों का इंतजार करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शीतलनगर चौक सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां से बसोहली-बनी के लिए वाहन गुजरते हैं। हर दिन लोग यहां परेशान होते हैं। -अशोक पडवाल
विज्ञापन
कई जगहों के लिए गुजरते हैं वाहन
शीतलनगर बसोहली-बनी का मध्य केंद्र है। हर समय हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बसोहली से बनी, जंदरोटा, समान, डोडला जाने वाली तमाम गाड़ियां यहां से होकर गुजरती हैं। मजबूरन यात्रियों को गाड़ी के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। -कुलवंत सिंह
जल्द बनाया जाए यात्री शेड
पैसेंजर शेड न होने की वजह से लोगों को धूप, बारिश में खुले में ही खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इलाके में यात्रियों की सुविधा के लिए फौरन शीतलनगर चौक पर यात्री शेड निर्माण करवाया जाए। -तिलक मनकोटिया
तेज धूप, बारिश में यात्री होते हैं परेशान
चौक-चौराहों पर पैसेंजर शेड का निर्माण बेहद जरूरी है। पहाड़ी इलाकों में घरों से निकलते वक्त यात्रियों को सड़क तक पहुंचने के लिए काफी समय लगता है। ऐसे मे मौसम खराब, तेज धूप होने की स्थिति में यात्री काफी परेशान होते हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पैसेंजर शेड का निर्माण बेहद जरूरी है। -कुलदीप काटल