{"_id":"64af165719c15433c90307c8","slug":"passenger-problem-jammu-news-c-10-jam1008-160194-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू शहर में 25 हजार यात्री लोड बढ़ा, किराये में उछाल, लोग परेशान, प्रशासन अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू शहर में 25 हजार यात्री लोड बढ़ा, किराये में उछाल, लोग परेशान, प्रशासन अनजान
विज्ञापन
- ट्रेनें रद्द होने और रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से आई परेशानी
- निजी स्लीपर बसों में नौ सो की जगह 1500 तक लिया जा रहा किराया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कटड़ा के लिए ट्रेनें तीन दिन से रद्द रहने और रामबन के पंथेयाल में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने से जम्मू शहर में ही अनुमानित 25 हजार यात्रियों का लोड बढ़ा है। अमरनाथ यात्रा और स्कूल-काॅलेजों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां होने के चलते बड़ी संख्या में यात्री सड़क मार्ग से ही आवागमन कर रहे हैं। रेलवे सेवा बंद होने से कुछ स्लीपर बस संचालक और टैक्सी ऑपरेटर इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक जम्मू से दिल्ली तक स्लीपर बस का किराया आठ से नौ सौ रुपये तक था, जो पिछले तीन दिनों में बढ़कर 1200 से 1500 रुपये तक कर दिया है। अचानक बढ़े किराये से यात्री परेशान हैं, लेकिन परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस इससे अनजान है।
शहर में मनमाना किराया लेने का आलम यह है की स्लीपर बस में जम्मू से दिल्ली तक स्लीपर सीट का किराया 1200 से 1500 रुपये तक लिया जा रहा है, जबकि सिर्फ बैठने वाली सीट का 750 से 1000 रुपये किराया लिया जा रहा है। चंडीगढ़ के लिए एक सप्ताह से 600 से 700 रुपये किराया अब बढ़कर 900 से 1000 रुपये तक कर दिया है। जयपुर के लिए प्रति व्यक्ति से 1500 से 1800 रुपये किराया लिया जा रहा है। शहर के बस स्टैंड और बीसी रोड यात्रियों से भरा पड़ा है। लोगों को आ रही परेशानी को दूर करने के लिए प्रशासन ने कोई पहल नहीं की है। कुछ बस ऑपरेटरों ने साधारण बस के किराए में दस प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। जम्मू से निजी स्लीपर बसों का ही परिचालन होता है। ब्यूरो
-- -
टैक्सी चालकों की मनमानी भी कम नहीं
जम्मू से श्रीनगर, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी, कटड़ा सहित अन्य जिलों के लिए टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। श्रीनगर के लिए टैक्सी का किराया एक हजार से 1200 रुपये तक है। भद्रवाह से आठ सौ रुपये किराया लिया जा रहा है।