{"_id":"685922d2217fa17d7d0a02e2","slug":"parvaiz-ahmad-jothar-and-bashir-ahmad-jothar-arrested-in-connection-with-the-pahalgam-terror-attack-brought-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम हमले में बड़ा खुलासा: NIA ने दो स्थानीयों लोगों को किया गिरफ्तार, कोर्ट से ली पांच दिन की रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम हमले में बड़ा खुलासा: NIA ने दो स्थानीयों लोगों को किया गिरफ्तार, कोर्ट से ली पांच दिन की रिमांड
Mon, 23 Jun 2025 03:18 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 23 Jun 2025 03:18 PM IST
सार
एनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों को पनाह देने के आरोप में परवेज अहमद जठार और बशीर अहमद जठार को गिरफ्तार कर जम्मू की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है ताकि पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहलगाम हमले में गिरफ्तार आतंकी मददगारों का राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को पांच दिन की रिमांड मिली है। एनआईए ने सोमवार को दोनों आरोपियों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जम्मू रितेश दुबे की अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को 27 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया। एनआईए अब आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
एनआईए ने रविवार को आतंकी मददगार पहलगाम निवासी परवेज अहमद और बशीर अहमद को गिरफ्तार किया था। दोनों को गत देर रात जम्मू स्थित एनआईए कार्यालय लाया गया था। यहां उनको विशेष सेल में रखा गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह को 11 बजे इन्हें अदालत ले जाया गया। यहां से अदालत ने रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों से पूछताछ में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। दोनों आरोपियों पर गत 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों को पनाह देने और जरूरी रसद देने का आरोप है।वकील बोले-देश के गद्दार
विज्ञापन
सुबह जब आरोपियों को अदालत ले जाया जा रहा था तो वहां कुछ वकील जमा हो गए। वकीलों ने आरोपियों के खिलाफ रोष जताते हुए उन्हें देश का गद्दार कहा।