फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   party workers asked for resuming situation in valley

J&K: भाजपा नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से मांगा जवाब, पूछा- कब तक माहौल होगा सामान्य

Sat, 17 Sep 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Sat, 17 Sep 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
party workers asked for resuming situation in valley
भाजपा - फोटो : Amar Ujala
माता वैष्णो देवी के आधार शिविर में भी कश्मीर हिंसा की गूंज है। आध्यात्मिक केंद्र में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान में राज्यभर के पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों ने घाटी के हालात पर चिंता जताई।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से जवाब मांगा कि सरकार कश्मीर में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए क्या कदम उठा रही है। कब तक माहौल सामान्य हो जाएगा। क्षेत्र में जनता इस विषय में जवाब मांग रही है और अब तो जवाब देना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


इसको लेकर भाजपा के प्रति नाराजगी भी बढ़ी है। पार्टी पर मामले के हल के लिए लचर रवैया अपनाने के आरोप लग रहे हैं। 

निर्मल सिंह कह चुके हैं कि घाटी में जल्द सुधरेंगे हालात

party workers asked for resuming situation in valley
उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह - फोटो : Amar Ujala
प्रशिक्षण महाभियान में कश्मीर से जुड़ा कोई भी सत्र नहीं है, लेकिन सत्र के दौरान ही कश्मीर के हालात को लेकर कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आ रहा है।

पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह और रियासत के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह यह कह चुके हैं कि घाटी में हालात जल्द सुधरेंगे।

इसके बाद भी पार्टी पदाधिकारियों में घाटी के हालात को लेकर सामान्य जिज्ञासा है। पदाधिकारियों का कहना था कि इस मसले को हल करने में जितना अधिक समय लग रहा है, उतना ही पार्टी के खिलाफ माहौल बन रहा है। 
 

भाजपा पर सत्ता की भूखी होने का आरोप

party workers asked for resuming situation in valley
प्रशिक्षण महाभियान - फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र में अब तो लोग यह भी कहने लगे हैं कि भाजपा सत्ता की भूखी है। उसकी कथनी और करनी में फर्क है। अलगाववाद से समझौता न करने की पार्टी बात कहती है, लेकिन पिछले दो महीने में घाटी में कुछ नहीं किया।

पत्थरबाजों के हौसले बढ़े हैं। पदाधिकारियों ने तो सत्र के दौरान यहां तक कहा कि केवल यह बताया जाता है कि हालात जल्द सुधरेंगे, लेकिन वस्तुस्थिति क्या है यह कोई भी नहीं बताता है।

सरकार में सहयोगी के नाते भाजपा का क्या स्टैंड है, यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया जाता है। भाजपा के राज्य प्रवक्ता अरुण गुप्ता का भी कहना है कि कश्मीर में माहौल जल्द सामान्य बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed