{"_id":"6127efe38ebc3e7a1a5a4479","slug":"parking-problem-billawer-news-jmu2423536171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर खड़े वाहनों से बन रही जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर खड़े वाहनों से बन रही जाम की स्थिति
विज्ञापन
बिलावर सुकराला सड़क पर बेतरतीब लगाए गए वाहन, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। कस्बे में सरकार ने आज तक वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था नहीं की है। इससे मजबूरन वाहनों को सड़क किनारे पार्क करना पड़ता है। स्थानीय लोग इस बारे में कई बार सरकार को अवगत करा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद कई इलाकों से लोग उपमंडल मुख्यालय पर काम के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, पार्किंग की व्यवस्था न होने के चलते वे वाहन सड़क किनारे पार्क करके चले जाते हैं। इससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। जाम लगने के कारण पैदल यात्रियों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
नगर कमेटी के वार्ड 4 के निवासी शिव शर्मा, वार्ड 3 के निवासी राज सिंह, विद्यासागर पुरोहित और किशनपुर के सेवानिवृत्त जेडईओ गुलशन कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालकों को मजबूरन सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इस संबंध में कई सालों से सरकार के आगे गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। लोगों ने सरकार से मांग की है कि बिलावर में जल्द पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
----
बिलावर में पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। इसके लिए टेंडर भी लगाए जा चुके हैं। जल्द ही नगर कमेटी में वाहनों को पार्क करने के लिए व्यवस्था हो जाएगी।
- उमाकांत बसोत्रा, नगर कमेटी अध्यक्ष