फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   parking

गांधीनगर में दशहरा ग्राउंड को पार्किंग में किया तब्दील

विज्ञापन
parking
जम्मू। कोरोना महामारी के बीच शहर के अधिकतर मुख्य बाजारों को नो पार्किंग जोन में बदला गया है। इस कड़ी में गांधीनगर के दशहरा ग्राउंड को भी पार्किंग में तब्दील कर दिया गया है। यहां दुकानदारों के अलावा आम लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सड़कों पर पार्किंग करने पर भारी भरकम जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बाजार में पार्किंग न होने से ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे थे। इसके बाद इस संबंध में जिला प्रशासन से आग्रह किया गया था। इसमें अगले आदेश तक दशहरा ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ग्राउंड पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निशुल्क खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। शहर के अन्य बाजारों को भी नो पार्किंग जोन बनाया गया है। रघुनाथ बाजार में भी चार पहिया वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है। बाजार को नो पार्किंग जोन करने का उद्देश्य कोरोना संकट के बीच भीड़ को कम करना है। ग्राहकों के लिए बाजारों में पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed