फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Parking areas will be built in jammu city, traffic problem will improve

जम्मू-कश्मीर : शहर में बनेंगे पार्किंग स्थल, सुधरेगी यातायात व्यवस्था

Thu, 25 Feb 2021 12:47 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 25 Feb 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
Parking areas will be built in jammu city, traffic problem will improve
सांकेतिक तस्वीर

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जम्मू शहर में नए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नितीश्वर कुमार ने बुधवार को राजभवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पार्किंग स्थलों के लिए जगह तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते इसमें नवीनतम आईटी तकनीक अपनाने को कहा।

विज्ञापन


प्रधान सचिव ने कहा कि सभी स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में देशभर के स्मार्ट शहरों की सर्वोत्तम प्रणाली को अपनाया जाए। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) की सीईओ सुषमा चौहान ने परियोजनाओं के कार्यान्वयन और अन्य शुरू हो रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसमें इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट खंभे, एड पैनल, आईटीएमएस, स्मार्ट कार्ड्स, डिस्पले पैनल और नागरिक सेवाओं में ई-वे बिल शामिल हैं।
विज्ञापन

 
प्रधान सचिव ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बरसात के मौसम को देखते हुए परियोजनाओं की समय सीमा का पालन अनिवार्य किया जाए। उन्होंने नवनियुक्त मल्टीलेवल कार पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स के बाहर स्मार्ट डिसप्ले स्थापित करने के निर्देश दिए, जिसमें ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सहज वाहन पार्किंग की सुविधा के लिए उपलब्ध स्लॉट का संकेत दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : जनता को राहत नहीं, बस-मेटाडोर का किराया 19 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी

प्रधान सचिव ने सुझाव दिया कि जेएमसी और जेडीए शहर के सुंदरीकरण को बढ़ावा देने के लिए उचित प्रयास करें, इसके लिए स्थानीय कलाकारों और आर्ट स्कूलों को साथ जोड़कर दीवारों पर चित्रकारी करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed