{"_id":"6a57f6aa8b0b1a92dd0e2d03","slug":"park-is-in-poor-condition-jammu-news-c-10-jmu1062-961790-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजेंद्र नगर पार्क की चहारदीवारी\nजर्जर, जगह-जगह गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजेंद्र नगर पार्क की चहारदीवारी जर्जर, जगह-जगह गंदगी के ढेर
विज्ञापन
- पानी की टंकी खराब, रखरखाव की जिम्मेदारी जेडीए के पास
संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। राजेंद्र नगर सेक्टर-1 स्थित पार्क की हालत खस्ता है। हर तरफ घास और गंदगी के ढेर लगे हैं। पीने के पानी की टंकी खराब है। चहारदीवारी जर्जर हो चुकी है जो कभी भी गिर सकती है। पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) के पास है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
क्षेत्रवासी कुलदीप शर्मा, सुनील टिक्कू, राजकुमार भगत व जुगल गुप्ता ने बताया कि सुबह बड़ी संख्या में लोग पार्क में सैर करने आते हैं लेकिन पार्क का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। पीने के लिए पानी नहीं है। जेडीए को पार्क का बेहतर रखरखाव करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने एक कमेटी का गठन किया है जोकि समय-समय पर पार्क की साफ-सफाई करवाती है। जेडीए ने कोई माली नियुक्त नहीं किया है।