{"_id":"582761184f1c1bf47eb3bfaf","slug":"parents-left-infant-on-road-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की बच्ची को बोरे में डालकर सड़क किनारे छोड़ गए मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की बच्ची को बोरे में डालकर सड़क किनारे छोड़ गए मां-बाप
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बोरे में डालकर सड़क किनारे बच्ची छोड़ गए मां-बाप
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजे! शायद यही ख्याल दो दिन की मासूम बच्ची के मन में आ रहे होंगे। जिसे रोते बिलखते हुए कलयुगी मां-बाप बोरे में बांध कर मरने के लिए छोड़ गए, लेकिन जाको राखे साइंया, मार सके न कोए की कहावत इस बच्ची पर सटीक बैठी है। अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया गया और डाक्टरों के अनुसार हालत स्थिर बताई जा रही है।
शनिवार को सुबह कुछ लोगों को शहर के चौक चबूतरा इलाके में काली जन्नी गली में एक बोरे में से किसी बच्चे के रोने की आवाज आई। आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने बोरा खोला तो देखा कि एक कपड़े में लिपटी बच्ची बुरी तरह से रो रही है। देखकर लग रहा था कि अभी दो दिन ही हुआ जन्म हुए। लोगों ने पुलिस को तत्काल जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची को अपने कब्जे में लिया और तुरंत जच्चा-बच्चा अस्पताल शालामार पहुंचाया।
बच्ची को अस्पताल के नीको वार्ड में रखा गया है। डाक्टरों का कहना है कि बच्ची स्वस्थ है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। यह जांच करने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची को कौन छोड़ कर गया। बच्ची अस्पताल में स्वस्थ है और संभव है कि उसे गोद लेने वाले भी अस्पताल में पहुंचने लगेंगे।