फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PARENTS LEFT INFANT ON ROAD IN JAMMU

दो दिन की बच्ची को बोरे में डालकर सड़क किनारे छोड़ गए मां-बाप

Sun, 13 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 13 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
PARENTS LEFT INFANT ON ROAD IN JAMMU
बोरे में डालकर सड़क किनारे बच्ची छोड़ गए मां-बाप - फोटो : Demo Pic.
अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजे! शायद यही ख्याल दो दिन की मासूम बच्ची के मन में आ रहे होंगे। जिसे रोते बिलखते हुए कलयुगी मां-बाप बोरे में बांध कर मरने के लिए छोड़ गए, लेकिन जाको राखे साइंया, मार सके न कोए की कहावत इस बच्ची पर सटीक बैठी है। अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया गया और डाक्टरों के अनुसार हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन



शनिवार को सुबह कुछ लोगों को शहर के चौक चबूतरा इलाके में काली जन्नी गली में एक बोरे में से किसी बच्चे के रोने की आवाज आई। आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने बोरा खोला तो देखा कि एक कपड़े में लिपटी बच्ची बुरी तरह से रो रही है। देखकर लग रहा था कि अभी दो दिन ही हुआ जन्म हुए। लोगों ने पुलिस को तत्काल जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची को अपने कब्जे में लिया और तुरंत जच्चा-बच्चा अस्पताल शालामार पहुंचाया।
विज्ञापन


बच्ची को अस्पताल के नीको वार्ड में रखा गया है। डाक्टरों का कहना है कि बच्ची स्वस्थ है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। यह जांच करने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची को कौन छोड़ कर गया। बच्ची अस्पताल में स्वस्थ है और संभव है कि उसे गोद लेने वाले भी अस्पताल में पहुंचने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed