{"_id":"5d4664eb8ebc3e6cca5d9991","slug":"paramilitary-forces-posted-in-bunkers-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बंकरों में अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बंकरों में अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात
Sun, 04 Aug 2019 10:52 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी घुसपैठ के इनपुट के बाद जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। हाईवे के किनारों पर बनाए बंकरों में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सेना के आदेश पर आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसको लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा रही है। हाईवे पर भी अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
घगवाल, नोनाथ जतवाल, दियानी में हाईवे पर बंकर बना कर अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। संपर्क मार्गों पर भी नाकों पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान मुस्तैद हैं। सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार हाईवे की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जवान दिन-रात चौकसी कर रहे हैं। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ के सभी मार्गों पर बीएसएफ व पुलिस जवानों को दिन रात चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन