फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   paragwal news, manhas biradari

Jammu News: मन्हास बिरादरी की मेल में उमड़ा जनसैलाब

Mon, 01 Dec 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 01 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
paragwal news, manhas biradari
मन्हास विरादरी की मेल में उमडा जनसैलाब - फोटो : संवाद
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के गांव हमीरपुर कोना में रविवार को ऑल इंडिया मन्हास बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल मनाई गई। मेल में बिरादरी के लोगों के अलावा अन्य बिरादरी के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दूरदराज से पहुंचे नए शादीशुदा जोड़ों ने कुलदेव स्थान पर माथा टेका।
विज्ञापन

सुबह से ही पीर चौरंगी नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दर्शनों के लिए कतारें लग गई। ऐसे लग रहा था कि यहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा हो। मेल की शुरुआत साफ-सफाई के साथ हुई।
विज्ञापन

इसके बाद वहां पर हवन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर क्षेत्र के युवाओं की विभिन्न टोलियों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर पीर चौरंगी नाथ देवस्थान पर हाजिरी लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले संत रामनाथ की देखरेख में मंदिर को अच्छे और सुंदर तरीके से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी तैयारियां कई दिनों पहले से चल रही थी। इस मौके पर बिरादरी के लोगों ने बिरादरी के उत्थान के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही बिरादरी की उन्नति और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

मन्हास विरादरी की मेल में उमडा जनसैलाब

मन्हास विरादरी की मेल में उमडा जनसैलाब- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed