फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Paragliding in Jammu: Soon youth of Jammu will talk to the ai will measure the sky with paraglider

Paragliding in Jammu: जल्द हवा से बातें करेंगे जम्मू के नौजवान, पैराग्लाइडर से नापेंगे आसमान

Thu, 31 Aug 2023 05:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

पैराग्लाइडिंग के लिए जम्मू के एंथम और पौनी (रियासी) के दनवा क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। यहां पहुंचकर पर्यटक पैराग्लाइडिंग के जरिये हवा से बातें करेंगे।

विज्ञापन
Paragliding in Jammu: Soon youth of Jammu will talk to the ai  will measure the sky with paraglider
paragliding in Jammu - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू को पैराग्लाइडिंग हब बनाने की तैयारी है। साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कुछ माह पहले एंथम में ट्रायल पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू की गई थीं, लेकिन स्थानीय प्रशिक्षित पैराग्लाइडर नहीं मिलने से इसको नियमित तौर पर जारी नहीं रखा जा सका। 

विज्ञापन


इसके बाद हिमाचल प्रदेश के पैराग्लाइडरों को लाकर गतिविधियां शुरू की गईं, लेकिन यह प्रक्रिया महंगी रही। अब पर्यटन निदेशालय जम्मू के 22 युवाओं को अरुणाचल प्रदेश में कंबाइंड पैराग्लाइडिंग कोर्स के लिए भेज रहा है।
विज्ञापन


पैराग्लाइडिंग के लिए जम्मू के एंथम और पौनी (रियासी) के दनवा क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। यहां पहुंचकर पर्यटक पैराग्लाइडिंग के जरिये हवा से बातें करेंगे। जम्मू संभाग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को जारी रखने में सबसे बड़ी कमी प्रशिक्षित लोगों की खल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभाग में प्रशिक्षित पैराग्लाइडर नहीं हैं, जिससे पड़ोसी राज्यों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पर्यटन निदेशालय ने कंबाइंड पैराग्लाइडिंग कोर्स के लिए संभाग स्तर के युवाओं से आवेदन मांगे थे। पहले चरण में 22 युवाओं को दिरांग, चुग वैली और सिपा (अरुणाचल प्रदेश) में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। योजना के तहत पहले बैच को कंबाइंड पैराग्लाइडिंग कोर्स (पी1, पी2 और पी3) के लिए 16 अक्तूबर से 2 नवंबर 2023 और दूसरे बैच को 21 फरवरी से नौ मार्च, 2024 तक भेजा जाएगा।


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स (निमास) के तहत अरुणाचल प्रदेश में भेजे जाने वाले युवाओं को उपकरण, ठहरने, खाना, यातायात की सुविधा दी जाएगी। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को पैराग्लाइडिंग पायलट के तौर पर प्रशिक्षित करना है, ताकि संभाग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कोशिश है कि इसी साल से कुछ स्थानों पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को शुरू किया जाए। - सुनैना मेहता, संयुक्त निदेशक, पर्यटन विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed