फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   parade college tops in display your talent

डिसप्ले योर टैलेंट में परेड कालेज का जल्वा

Sat, 20 Sep 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Sep 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
parade college tops in display your talent

जम्मू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को डिसप्ले योर टैलेंट 2014 प्रतियोगिता के तहत क्लासिकल वोकल सोलो और सेमी क्लासिकल वोकल सोलो प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम ब्रिगेडियर राजिन्द्र सिंह आडिटोरियम में हुआ। श्रोताओं ने तालियों की गूंज से प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।

विज्ञापन


क्लासिकल वोकल सोलो में परेड कालेज की मुकताशी शर्मा और शिंगारिका मल्होत्रा को पहला और तीसरा पुरस्कार मिला, जबकि इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स के राकेश दयोल को दूसरा स्थान हासिल हुआ। महिला कालेज गांधी नगर की कोमल चिब को मेरिट सर्टिफिकेट से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रो बीएस बाली, विजय के संबयाल और सुनैना कौल ने एक्सपर्ट की भूमिका निभाई। सेमी क्लासिकल वोकल सोलो में भी परेड कालेज बाजी मार गया। कालेज की सोनाली डोगरा और मुकताशी शर्मा ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि महिला कालेज गांधी नगर की दीक्षा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधमपुर डिग्री कालेज की सोनाली भारती को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया। प्रतियोगिता में प्रो बीएस बाली, विजय के संबयाल और बलवीर बीरा ने एक्सपर्ट की भूमिका निभाई। क्लासिकल वोकल सोलो के लिए डॉ. शशि प्रभा और सेमी क्लासिकल वोकल सोलो के लिए राकेश अत्री ने टीचर इंचार्ज की भूमिका निभाई।

उन्होंने प्रतिभागियों को इस गायन शैली के नियम और कायदे भी बताए। प्रतियोगिता में मंच संचालन अंजुशा और मैयदा रसूल ने किया, जबकि दोनों कार्यक्रमों में राकेश कुमार ने टाइम कीपर की भूमिका निभाई। इस मौके पर डीन स्टूडेंटस वेलफेयर प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने छात्रों में सर्टिफिकेट बांटे।


कैंपस कल्चरल कमेटी की चेयरपर्सन प्रो. परमेश्वरी शर्मा, डॉ. अब्दुल राशिद मन्हास और विभिन्न कालेजों के टीचर इंचार्ज भी मौजूद रहे। सभागार में श्रोताओं की भारी संख्या और तालियों की गूंज ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed