{"_id":"00d0699f972c3a734851332f35df1cd0","slug":"panthers-to-protest-over-flood-politics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा का सियासी लाभ, पैंथर्स राजभवन पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा का सियासी लाभ, पैंथर्स राजभवन पर देंगे धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 26 Sep 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार पर वोट बैंक बनाने और बाढ़ प्रभावितों के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार पिक एंड चूज नीति के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेज रही है ताकि वोट बैंक बना रहे। साथ ही आपदा से राजनीति स्वार्थ पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसका विरोध करने के लिए पार्टी राजभवन में धरना देने की भी तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन
पार्टी के जिला कनवीनर कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि वह कई क्षेत्रों का दौरा कर कठुआ पहुंचे हैं। कठुआ में राहत सामग्री के नाम पर टेंट विभागीय कमरों में सड़ रहे हैं और जहां पर राहत सामग्री की जरूरत नहीं है, वहां पर सरकार अपने हिसाब से सामग्री वितरित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार राजनीति को इस आपदा से जोड़ रही है जिसे पार्टी कभी सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने जिले के पहाड़ी इलाकों के नाम गिनाते हुए कहा कि आश्चर्य है कि सरकार ने अभी तक बनी, बसोहली, बिलावर और अन्य कई ऊपरी क्षेत्रों में राहत सामग्री ही नहीं पहुंचाई। कई ऐसे स्थान हैं जहां पर दो से अधिक बार सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। राजिंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने सरकार की इस पिक एंड चूज नीति के विरोध के लिए तैयारी कर ली है। इस मौके पर राम सरन डोगरा, बलवीर सिंह, मंजू उपस्थित रहे।
विज्ञापन